Breaking News
हरियाली तीज महोत्सव में सतरंगी छटा, महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग

हाथरस। अखिल भारतीय वाष्र्णेय वैलफेयर एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की महिला सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिक रंग, गीत-संगीत और आपसी मेलजोल का आनंद लिया। आयोजन में महिलाओं की सहभागिता देखते ही बनी। महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी परंपराओं एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी स्नेह, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।


तीज उत्सव के अवसर के दौरान तीज क्वीन का टाइटल उपमा वार्ष्णेय घोषित हुई।
हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने सभी महिलाओं में उत्साह और उमंग का संचार किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में डिंपल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, कल्पना वार्ष्णेय, रेणु वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, हिमानी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, अर्चना वार्ष्णेय, इंद्रा वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, नेहा वार्ष्णेय, उपमा वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, मंजु वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय, ईशा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय सहित अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं।

दादी डॉ० प्रकाशमणी जी का 19 वें पुण्य स्मृति दिवस 21 अगस्त को ,बागला अस्पताल में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

हाथरस। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय के अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान के संदर्भ में जानकारियाँ साझा कीं।
ज्ञात हो कि प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी डॉ० प्रकाशमणी जी के 19 वें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर कल शुक्रवार 21 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन बागला सिविल हॉस्पीटल के ब्लड बैंक में किया जायेगा। यह आयोजन विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर होगा। यह जानकारी केन्द्र की राजयोग शि क्षिका बी०के० शान्ता बहिन ने प्रेस विज्ञिप्ति के माध्यम से दी।


इस अवसर पर बी के शांता बहिन ने बताया कि आपके द्वारा किये गये १ यूनिट ब्लड से चार जानें बचाई जा सकती हैं। रक्तदान द्वारा प्राप्त होने वाले कार्ड से भारत के किसी भी ब्लड बैंकसे १ यूनिट रक्त लिया जा सकता है। रक्तदान से किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजाेरी नहीं आती बल्कि 24घ्ण्टे में ही निकाले गये रक्त की आपूत्रि शरीर द्वारा हाे जाती है। घबराने की आवश्यकयकता नहीं है।

“विश्व बंधुत्व दिवस रक्तदान शिविर”
📝पंजीकरण फॉर्म
(21 अगस्त, 2026, शुक्रवार)

📍 स्थान: ब्लड बैंक, बागला सिविल हॉस्पिटल, हाथरस 204101

🕛 समय: सुबह 10 बजे से 03 बजे तक (10 A.M. to 03 P.M.)

आपका रक्तदान किसी ज़रूरतमंद के लिए नवजीवन का दीपक बन सकता है।
आपके इस सेवा संकल्प के लिए हम हृदय से आभारी रहेंगे।

कृपया नीचे दिए गए लिंक द्वारा विवरण भरकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।👇

✅ https://bksocialwing.org/donor-registration/?camp_id=BDC2026-0610

📕 ज्ञानपान
🧘 योग ध्यान
🩸 रक्तदान

🌸 “रक्तदान – श्रेष्ठ मानवता की श्रेष्ठतम सेवा है।”
🌸 “रक्तदान करें, पुण्य कमाएं, जीवन बचाएं।”

📞 संपर्क सूत्र: 8630451145, 8533876810, 9358329050,
8755868757
इस अवसर पर राकेश अग्रवाल , राजू अग्रवाल, राजू शर्मा , बी०के० दुर्गेश बहिन बी०के० उमा बहिन‚ बी०के० नीतू बहिन‚ बी०के० वन्दना बहिन‚ बी०के० श्वेता बहिन‚ दाऊदयाल अग्रवाल‚ अरविन्द अग्रवाल‚ मनोज‚ राजेश‚ शिवकुमार‚ भगवानदास‚ गजेन्द्र‚ सरोज ‚ कमलेश‚ भीमसैन आदि उपस्थित थे।

बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करायें ,विकासखंड सहपऊ में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बैठक का आयोजन

हाथरस । विकासखंड सहपऊ के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री अनिल उपाध्याय ने आंगनवाड़ियों को समस्त सरकारी योजनाओ के संबंध में पात्र व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।


सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास श्री कुलदीप सिंह ने आंगनवाड़ियों को अपने गांव में दस दस की संख्या में पात्र महिलाओं को एकत्रित करते हुए समूह बनाने की कार्यवाही करने के लिए विकास खंड स्तर पर सूचित करने हेतु निर्देशित किया।
महिला कल्याण विभाग से डीएमसी श्रीमती मोनिका दीक्षित द्वारा बेटियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है तथा 1098, 112 की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से बंटी कुशवाहा तथा सहपऊ विकासखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

सादाबाद में 21 को होगी किसानो की महापंचायत


सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन के बैनरतले 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत में सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी व हाथरस के किसान भारी संख्या में शामिल होंगे। तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह वर्मा व मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश चौधरी ने बताया कि भाकियू 10 अगस्त से अपनी चार मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर है। उनकी मांग है कि सरकार किसानों का आलू कोल्ड भाड़ा स्वयं जमा करे। सरकार किसानों के आलू को 1600 रूपया प्रति क्विंटल से खरीद करे। किसानों का बैंक कर्ज माफ किया जाए। किसान फार्मर रजिस्ट्री को रद्द किया जाए।

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता चौ. सत्यवीर


सादाबाद। समाजवादी पार्टी सादाबाद के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनका छायाचित्र भेंट किया।
मुलाकात के दौरान चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और राजनीतिक समीकरणों को लेकर अखिलेश यादव को जानकारी दी। दोनों के बीच क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी दिनों में उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। चौधरी सत्यवीर सिकरवार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मार्गदर्शन सदैव उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के बाद वे नई ऊर्जा के साथ क्षेत्र की जनता के बीच रहकर बढ़ती महंगाई व अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने के संकल्प के साथ लौट रहे हैं।

अल्ट्रा मैराथन में मोहन ने जीता मैडल


सादाबाद। गांव मंस्या खुर्द, सादाबाद निवासी एवं 68 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य ने चंडीगढ़ में आयोजित लेक टू लेक 30 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने गांव, क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
16 अगस्त 2026 को आयोजित इस चुनौतीपूर्ण अल्ट्रा मैराथन में मोहन सिंह आर्य ने 30 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 58 मिनट में पूरी की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह मैराथन पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने चंडीगढ़ से दौड़ शुरू की और करीब 30 किलोमीटर की कठिन दूरी तय करते हुए टिक्कर ताल पहुंचकर दौड़ पूरी की। पहाड़ी रास्ते और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद मोहन सिंह आर्य ने पूरे उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ पूरी की।

गांव सलेमपुर में निकला 12 फुट लंबा अजगर


सादाबाद। गांव सलेमपुर में बुधवार को चरी के खेत में करीब 12 फुट लंबा विशाल अजगर निकल आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर चरी काटते समय किसान निर्मल चौधरी को दिखाई दिया। विशाल अजगर को देखते ही किसान ने शोर मचा दिया, जिसके बाद मौके पर काफी किसान पहुंच गए। सूचना पर प्रधानपति रवि पहलवान पहुंचे और वन विभाग को सूचित किया।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई और बाद में उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि अजगर अपने शिकार की तलाश में चरी के खेत में छिपकर बैठा था। खेत में अजगर निकलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोग अजगर को देखने के लिए पहुंचने लगे।

राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

हाथरस। 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत आज ब्रह्माकुमारीज तपस्या धाम, हाथरस द्वारा राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक कर उन्हें स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बीके सुमित ने कहा कि “नशा नाश की जड़ है। नशे से मुक्त रहना है तो नशे को ना, फ्यूचर को हां और नशे को ना, करियर को हां करना होगा।” उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “नशा नहीं, अब जुनून चाहिए जीने का, कुछ सुकून चाहिए। बेहतर कल बनाना चाहते हैं तो आज नशे को बंद करना होगा।”

उन्होंने नशामुक्त जीवन के लिए युवाओं को पांच महत्वपूर्ण सूत्र बताए—अच्छे मित्र, अच्छे सपने, ध्यान, श्रेष्ठ चिंतन और श्रेष्ठ चरित्र। उन्होंने कहा कि सकारात्मक संगति, ऊंचे लक्ष्य और श्रेष्ठ विचार युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बीके रश्मि बहन ने उपस्थित सभी युवा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की प्रतिज्ञा कराई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य सचिन भाटिया जी ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ब्रह्माकुमारीज तपस्या धाम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए, ताकि बच्चों के अंदर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़े और वे नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित रहें।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारीज तपस्या धाम की ओर से कॉलेज के प्रधानाचार्य सचिन भाटिया जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता और स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक संकल्प की भावना को मजबूत किया।

मंडी समिति परिसर में राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान, गरीबी को आरक्षण का आधार करने की मांग

हाथरस। मंडी समिति परिसर में देश की महामहिम राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाकर आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई।
अभियान के माध्यम से मांग की गई कि आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि गरीबी और आर्थिक स्थिति हो, ताकि देश के प्रत्येक गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को समान रूप से आरक्षण का लाभ मिल सके।
अभियान के दौरान “आरक्षण सुधार—सबका अधिकार, सबकी आवाज” का संदेश देते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता, समान अवसर, योग्यता आधारित व्यवस्था, सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

आयोजकों ने कहा कि संविधान लागू होने के 76 वर्षों के बाद भी देश का गरीब व्यक्ति अनेक कठिनाइयों के बीच मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि गरीब व्यक्ति को अब तक आरक्षण का अपेक्षित लाभ क्यों नहीं मिल पाया? आरक्षण व्यवस्था का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति होने से जातिवाद के मकड़जाल को कम करने में मदद मिलेगी तथा सामाजिक भेदभाव, असंतोष और वर्गीय दूरी को समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जा सकेगा। इससे योग्यता के साथ समान अवसर उपलब्ध कराने और समाज के प्रत्येक वर्ग के गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

अभियान के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि समान अवसर के साथ एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत का निर्माण तभी संभव है, जब विकास और अवसर का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

आयोजकों ने मांग की कि आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर ऐसी व्यवस्था पर विचार किया जाए जिसमें गरीबी, आर्थिक पिछड़ापन और वास्तविक जरूरतमंद को प्रमुख आधार बनाया जाए। उनका कहना है कि सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक समानता को मजबूत करना राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है।
यह हाथरस की आवाज जंतरमंतर पर आंदोलन में साथ मिलकर एक राष्ट्र और एक नागरिक की आवाज़ बने
“आरक्षण सुधार—सबका अधिकार, सबकी आवाज” के संकल्प के साथ हस्ताक्षर अभियान को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया गया।
और जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन देश की महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया जायेगा
आज के अभियान में प्रवीन वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि कुमार गुप्ता, मुरारी चौधरी, भानुप्रकाश वार्ष्णेय, कन्हैया शर्मा, अंकुर अग्रवाल, नीतेश वार्ष्णेय,प्रवीन कोठरी,शिवशंकर गुलाठी,आदि लोग उपस्थित रहे

पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) के जिला उपाध्यक्ष ,समर्थक एवं शुभचिंतक दे रहे बधाईयां

हाथरस। पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी ने यूजीसी कानून एवं सवर्ण समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) का दामन थाम लिया है। पार्टी में उनकी सक्रियता और सवर्ण समाज के हितों के प्रति कार्य को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट के निर्देशन तथा जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं पार्टी महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय की संस्तुति पर उन्हें हाथरस जनपद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


सुनील चतुर्वेदी इससे पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से सभासद रह चुके हैं। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। सोशलमीडिया पर सुनील को बधाई की पोस्ट डालकर खुशी का इजहार कर रहे है। वहीँ पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील चतुर्वेदी अपने अनुभव एवं सक्रियता के माध्यम से संगठन को जनपद में मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

You cannot copy content of this page