Breaking News
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया वार्ड 13 में सीसी इंटरलॉकिंग टाइल एवं नाली निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा वार्ड संख्या-13 में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्मित सीसी इंटरलॉकिंग टाइल एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण कर उसे नगरवासियों को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जनसुविधाओं के विस्तार, बेहतर सड़क व्यवस्था, सुदृढ़ जल निकासी एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद निरंतर कार्य कर रही है। विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि जलभराव की समस्या में कमी आने के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में भी सुधार होगा।
प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने तथा नगर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे कार्य नागरिक जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर, वार्ड संख्या-13 के सभासद अभिषेक राज, भाजपा नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, सभासद अशोक गोला, हिमांशु कौशिक, दिनेश सिंह (नन्हे), अतुल चौधरी, काव्य वार्ष्णेय, राकेश सिंह, सभासद प्रतिनिधि सुनील कुशवाह, चन्दन कुमार, टेकपाल कुशवाह, राघवेन्द्र चौधरी, राकेश शर्मा (अनाड़ी), सत्यभान सिंह, नगर महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हाथरस में हुआ वृहद वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश’

हाथरस। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वन विभाग के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर वन सुसायत सासनी, नगला कांच वन भूमि सिकंदराराऊ तथा मीरपुर मंदिर सादाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।नगर वन सुसायत सासनी में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने पीपल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने बरगद तथा मुख्य विकास अधिकारी ने पाकड़ का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष धरती के भूषण हैं और प्रदूषण को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपने घर, खेत, कार्यालय अथवा उपलब्ध स्थान पर कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसका संरक्षण करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन के महत्व को सभी ने महसूस किया था, इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की मांग है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद को दिए गए पौधारोपण लक्ष्य को सरकार एवं संगठन के समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
विधायक ने जनपदवासियों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य सामाजिक एवं धार्मिक अवसरों पर पौधारोपण को परंपरा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने बच्चों के जन्मदिन पर पौधा लगाएगा तो उसके प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी विकसित होगा और उसका संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
मीरपुर मंदिर सादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रदीप कुमार ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
वहीं नगला कांच वन भूमि सिकंदराराऊ में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने हरिशंकरी का पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इसके अतिरिक्त शासन की मंशा के अनुरूप हाथरस, सिकंदराराऊ एवं सादाबाद रेंज की सड़कों के किनारे, सार्वजनिक भूमि, ग्राम पंचायतों की भूमि, गौशालाओं, विद्यालय परिसरों, किसानों के खेतों एवं मेड़ों, राजकीय पौधशालाओं तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नवागत बीएसए का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर

हाथरस। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद हाथरस द्वारा जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह का पुष्पगुच्छ एवं स्वागत पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधियों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों को नई दिशा प्राप्त होगी। संगठन की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग का विश्वास भी दिलाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संगठन और विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संगठन द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी तथा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संवाद एवं सहयोग के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी गण में जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार सेंगर जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुंतल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री संजीव सैगर मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह,मंडल मंत्री रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, विमलेश अग्रवाल, ब्लॉक मंत्री सादाबाद संजीव चौधरी, व्लाक मंत्री हाथरस रवीकांत वर्मा,ब्लाक कोषाध्यक्ष मुरसान धीरेन्द्र सिंह, ब्लॉक व. उपाध्यक्ष सासनी प्रेम किशोर दिसवार उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह ब्लॉक मंत्री सौरभ चौधरी,संयुक्त मंत्री अभिषेक शिवकुमार सिंह कौशिक गरिमा चंदेल, राकेश निमोनिया, गीता शर्मा, सहपऊ से भूपेंद्र सिंह एवं पुष्पेन्द्र कुमार, श्री निवास सिंह,राकेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी ललित कुमार बघेल एवं अन्य शिक्षक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है- चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ,विश्व पर्यावरण दिवस पर “अपना घर आश्रम” में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर तथा “अपना घर आश्रम” के सचिव चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा आज अपना घर आश्रम प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, पर्यावरण संरक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि हम आज वृक्ष लगाते हैं तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकते हैं।”
कार्यक्रम में अपना घर आश्रम के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष आर.के. राजू, पंडित मुकेश शर्मा, धनीराम ठाकुर, ध्रुव सिंह, अभय चाहर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश देना रहा।

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस की पर्यावरण गतिविधि द्वारा श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल जी गारमेंट वालों के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम बेलन नगला में जैन बगीची हाथरस पर किया गया। सबसे बड़ी बात रही आज संस्कार शाखा के सदस्यों की बहुत बड़ी मात्रा में उपस्थित थे।


अधिकतर सदस्य परिषद की टी-शर्ट में सुबह 8:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जहां पर 11 ट्री गार्ड के साथ और 21 वृक्ष अलग-अलग लगाए गए ।आज के मुख्य अतिथि श्री दुर्गेश गुप्ता एपैक्स,श्री ललित सिंघल,सुधीर जैन ज्वैलर्स ,नितिन वार्ष्णेय और संजय वाष्णैय जी वनस्पति रहे । वृक्षारोपण के बाद बहुत ही सुंदर , स्वास्थ अनकुल पौष्टिक जलपान की व्यवस्था की गई ।और वृक्षारोपण के तुरंत बाद हम सभी लोग अपनी शीतल‌ जल सेवा पर रवाना हुए जहां पर शीतल शरबत पिलाया गया। यह वृक्षारोपण अभियान 5 जुलाई तक चलेगा इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सेवी श्री उमाशंकर जैन, अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिव अंकुल जैन प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल, जिला समन्वयक अनिल वार्ष्णेय ,राकेश वार्ष्णेय धागे वाले ,कोषाध्यक्ष श्री अंकित वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय , मुरारी लाल अग्रवाल गगन जैन, विवेक वाष्णैय , पंकज गुप्ता, मनोज शर्मा जी, मनोज अग्रवाल GST, संजय वार्ष्णेय तेल वाले , नितिन बीएमबी ,संकेत जैन ,जस मितल , डा संजीव अग्रवाल सहित अनेक शब्द उपस्थित रहे मातृशक्ति में श्रीमती उषा जैन ,श्रीमती विनीता अग्रवाल, सुनीता जैन, रुचि अग्रवाल आदि उपस्थिति रही।

पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ,पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज ,फर्जी नक्शा व कूटरचित अभिलेखों के जरिए भूमि हड़पने की साजिश का आरोप

हाथरस। भूमि विवाद के एक चर्चित मामले में पूर्व विधायक, सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय की तहरीर पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, रागिनी शर्मा, रजत अग्रवाल सहित कई नामजद व्यक्तियों तथा कुछ राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर के अनुसार मुकुल उपाध्याय की पत्नी रीतु उपाध्याय ने वर्ष 2009 में हनुमान प्रसाद पोद्दार पुत्र स्व जुमना प्रसाद पोद्दार निवासी सूपान गली, नयागंज हाथरस हाल निवासी मो सदवाड़ा कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद से, उसके खाता संख्या 25, खसरा संख्या 130, रकवा 4.790 है0 में से, 0.616 है0 रकवा, दिनांक 23.09.2009 को पंजीकृत विक्रय विलेख संख्या 6786 के माध्यम से क्रय किया गया था। उक्त क्रय की गयी भूमि दक्षिण दिशा में शंकरलाल मलूक चन्द्र, पीडब्लूडी आफिस आदि से लगी हुई है व पश्चिम दिशा में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित है। तत्पश्चात उसी दिन विक्रेता, हनुमान प्रसाद पोददार ने प्रार्थी की पत्नी को उक्त क्रय भूमि पर कब्जा दिया गया था। प्रार्थी की पत्नी ने कब्जा प्राप्त करने के बाद क्रय की गई भूमि पर, बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया गया था, मौके पर आज भी उक्त क्रय की गई जमीन पर बाउण्ड्रीवाल निर्मित है। क्रय करने के बाद क्रय की गई भूमि पर, प्रार्थी की पत्नी द्वारा वर्ष 2009 से 2013 तक सभी प्रकार की फसलें उगवाई थी। जब विक्रेता हनुमान प्रसाद पोददार ने वर्ष 2013 में अपनी शेष आराजी को, अकृषक /आवासीय कराने हेतु, सक्षम न्यायालय में कार्यवाही की थी, तब प्रार्थी की पत्नी ने भी क्रय की गई अपनी भूमि को, जविअधि की धारा 143 के तहत अकृषक / आवासीय कराये जाने हेतु आवेदन किया था जिस पर राजस्व अधिकारियों द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मौके की नक्शा नजरी व आख्या प्रस्तुत करते हुये, प्रश्नगत् भूमि को अकृषक / आवासीय करने के आदेश पारित किये गये थे, जिसमें रिपोर्ट एवं रिपोर्ट के साथ संलग्न नक्शा नजरी पर तत्कालीन लेखपाल अवधेश कुमार, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक मदन मोहन शर्मा, तत्कालीन नायब तहसीलदार/तहसीलदार मनोज वाष्णेय तथा तत्कालीन उपजिलाधिकारी मदन चन्द्र दुबे के वास्तविक हस्ताक्षर थे। यहाँ यह भी संज्ञान में लाना है कि आशीष शर्मा तत्कालीन चैयरमेन नगरपालिका हाथरस ने अपनी सगी बहिन रागिनी शर्मा व देवेन्द्र अग्रवाल पूर्व विधायक सपा सादाबाद ने अपने पुत्र रजत अग्रवाल की फर्म मै डीएलआरसी इम्फाहाइट प्रा लि, तथा परमेश्वरी दयाल गौड, देवेन्द्र पचौरी, व अन्य के नाम, हनुमान प्रसाद पोद्दार के खसरा संख्या 130 की शेष जमीन में से 3.709 है का दिनांक 19.09.2020 को इकरारनामा करा लिया तथा दिनांक 19.09.2020 को ही उक्त गाटा संख्या 130 की जमीन में से कुछ भाग, आशीष शर्मा तत्कालीन चैयरमेन नगरपालिका हाथरस ने अपनी बहिन रागिनी शर्मा व देवेन्द्र अग्रवाल ने अपने निकट अन्य सहयोगियों के नाम बैनामा करा दिये गये। तत्पश्चात हनुमान प्रसाद पोददार द्वारा मा सिविल न्यायालय (वप्र), हाथरस में एक मूल वाद संख्या 273/2020 हनुमान प्रसाद पोददार बनाम रितु उपाध्याय व अन्य योजित किया गया, उक्त मूलवाद के वाद पत्र के साथ जो नक्शा नजरी संलग्न की गई थी, उक्त संलग्न नक्शा नजरी में प्रार्थी की पत्नी की जमीन को जालसाजी व कूटरचना करते हुये, आगरा अलीगढ मुख्य राजमार्ग से हटाकर मण्डी समिति की तरफ दर्शाया गया था, इस कूटरचना व जालसाजी की जानकारी प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी को दिनांक 20.10.2020 को हुई थी, यह कूटरचना उक्त लोगों द्वारा उक्त गाटा संख्या 130 की शेष सौदा की गई जमीन में प्लाटिंग कर उसकी कीमत करोडों में बढाने के उद्देश्य से प्रार्थी की पत्नी की जमीन के अग्र भाग (आगरा अलीगढ मुख्य राजमार्ग) के मध्य से अवैध रास्ता निकालने व जमीन की स्थिति बदलने की बदनीयती से राजस्व कर्मचारियों से साज व षडयन्त्र करके जविअधि की 143 की आख्या के साथ संलग्न नक्शा नजरी में कूटरचना व छल फरेव करके वास्तविक नक्शा को हटाकर उसके स्थान पर अपने अनुचित लाभ के लिये जमीन की स्थिति बदलकर फर्दी जाली व कूटरचित नक्शा कर सदी गयी है उक्त जालसाजी व कूटरचना की जानकारी होने पर, प्रार्थी ने दिनांक 05.04.2022 को उक्त प्रकरण की शिकायत मा मुख्यमंत्री / अध्यक्ष, राजस्व परिषद लखनऊ से की, जिसके सापेक्ष में अध्यक्ष, राजस्व परिषद द्वारा इसकी जच करने हेतु दिनांक 30.05.2023 को श्रीमान् आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ को पत्र संख्या 4931/4-03 ख/2022 प्रेषित किया गया, जिसके क्रम में आयुक्त महोदय द्वारा उक्त प्रकरण की जाँच अपर आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल अलीगढ़ से कराई गई, विधिवत् जचोपरान्त आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल अलीगढ द्वारा आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उप्र को दिनांक 05.04.2025 को प्रेषित अपनी जच आख्या में अन्य तथ्यों के साथ ही साथ यह भी उल्लेख किया गया है कि अतः ऐसा सम्भावित है कि धारा 143 में पत्रावली पर लगाये गये अभिलेख कूटरचित हैं। आयुक्त महोदय अलीगढ मण्डल अलीगढ की आख्या दिनांक 05.04.2025 का गहन परीक्षण करने के उपरान्त राजस्व परिषद, उप्र अनुभाग-4 लखनऊ द्वारा दिनांक 08.01.2026, 05.03.2026 व 07.04.2026 को जिलाधिकारी महोदय हाथरस को पत्र प्रेषित किये गये है जिनमें दोषियों के खिलाफ यथाकार्यवाही करने व कृत कार्यवाही से अवगत करने के निर्देश दिये गये है, जिसके परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त प्रकरण में कार्यवाही अमल में लाते हुये एक त्रिसदस्यी कमेटी का गठन किया गया, उक्त कमेंटी द्वारा भी उपरोक्त प्रकरण में दस्तावेजों की जाँच की गई तथा दिनांक 10.04.2026 को अपनी आख्या जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की गई, जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया है कि जिससे प्रथम दृष्टया यह सम्भावित है कि अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ की गयी है। राजकीय अभिलेखों में छेड़छाड़ । कूटरचना किया जाना गम्भीर विषय है जिसमें जिम्मेदारी तय होनी चाहिये। अतः उपरोक्त तथ्य एवं परिस्थितियों तथा विधिक प्रावधानों के दृष्टिगत सम्बन्धित पर अनुशासनात्मक/विधिक कार्यवाही की जानी चाहिये। प्रार्थी के शिकायती प्रार्थना पत्र दिनांक 05.04.2022 पर की गई जच आख्या रिपोर्ट से स्पष्ट है कि पूर्व विधायक सपा सादाबाद देवेन्द्र अग्रवाल, आशीष शर्मा तत्कालीन अध्यक्ष नगर पालिका हाथरस व हनुमान प्रसाद पोददार ने षडयंत्र के तहत, प्रार्थी की पत्नी द्वारा क्रय भूमि के मध्य में से अलीगढ आगरा मुख्य मार्ग से अवैध रास्ता निकालने के उददेश्य से आपराधिक षडयंत्र रच, प्रार्थी की पत्नी के हक को निष्क्रिय करने व नुकसान पहुँचाने तथा अपने सगे सम्बन्धी रागिनी शर्मा, रजत अग्रवाल के अलावा अपने अन्य नजदीकी लोगों को अनुचित लाभ पहुँचाने के अभीष्ट उददेश्य से कपटपूर्वक, फर्जी व जाली नक्शा तैयार कर, राजस्व अभिलेखागार की मूल पत्रावली में से सही नक्शा हटाकर फर्जी व जाली नक्शा कपटपूर्वक व बेईमानी से असली के रूप में प्रयोग में लाने के उददेश्य से संचित कर दिया गया। अतः आपसे सादर अनुरोध है कि इन परिस्थितियों में जविअधि की धारा 143 की पत्रावली में संचित नक्शा नजरी में की गई जालसाजी व कूटरचना में संलिप्त तत्कालीन अध्यक्ष नगर पालिका हाथरस आशीष शर्मा पुत्र श्री ओम प्रकाश शर्मा नि किला गेट हाथरस, पूर्व विधायक सपा सादाबाद देवेन्द्र अग्रवाल पुत्र श्री महेन्द्र पाल अग्रवाल नि कंचन नगर, आगरा रोड हाथरस, हनुमान प्रसाद पोददार पुत्र स्व श्री जमुना प्रसाद पोददार निवासी गली सूपान हाथरस, हाल नि मौहल्ला सदवाडा, कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद, रागिनी शर्मा पत्नी श्री विशाल शर्मा नि0 4/49 ए, जेल रोड अलीगढ, रजत अग्रवाल पुत्र श्री देवेन्द्र अग्रवाल नि कंचन नगर, हाथरस द्वारा निदेशक डीएलआरसी इम्फाहाइट हाइट प्रा प्रालि, परमेश्वरी दयाल गौड पुत्र श्री महेश बाबू गौड नि0 150, कृष्णा आर्चिड, गोवर्धन रोड मथुरा, देवेन्द्र पचौरी पुत्र श्री भगवती प्रसाद पचौरी नि चैतन्यधाम कालोनी, अलीगढ रोड हाथरस, विमल कुमार पुत्र श्री बनबारीलाल नि0 ग्राम रहना सासनी हाथरस व राजस्व विभाग के दोषी अधिकारियों व एवं कर्मचारियों तथा अन्य सम्मलित दोषियो के विरुद्ध आपराधिक सडयन्त्र रचकर बेईमानी व कपटपूर्वक करायी गयी कूट रचना तथा उन्हे छल के प्रयोजन से उपयोग में लाने के अपराध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 417, 465, 468, 471, 489 एवं 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तालाब ओवरब्रिज के नीचे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध निर्माण ध्वस्त

हाथरस। नगर पालिका प्रशासन ने तालाब ओवरब्रिज के नीचे नगर पालिका कार्यालय के सामने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से कई कच्चे एवं पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए।
कार्रवाई के समय अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही कई लोग अपना सामान हटाते नजर आए। नगर पालिका की टीम ने सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया।
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि उक्त स्थान पर पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा दोबारा अवैध निर्माण कर लिए गए थे। शिकायतें मिलने और निरीक्षण के बाद प्रशासन ने पुनः अभियान चलाते हुए कब्जों को हटाया।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला अस्पताल में कबाड़ में लगी आग, मची अफरातफरी; फायर सेफ्टी व्यवस्था पर उठे सवाल

हाथरस। जनपद हाथरस के जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब ओपीडी के पास खुले में रखे कबाड़ के ढेर में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया और तेज लपटें उठने लगीं, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ओपीडी के बेहद नजदीक लगी थी, जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई मरीज और उनके परिजन एहतियातन अस्पताल परिसर से बाहर निकलते दिखाई दिए। घटना के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित रहीं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के दौरान अस्पताल प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि आपात स्थिति में अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर सका। इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
आग पर काबू पाने के लिए करीब तीन दर्जन फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग किया गया। कर्मचारियों की सक्रियता से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने में काफी मदद मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और फायर ब्रिगेड की टीम ने अस्पताल स्टाफ के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी मरीज, तीमारदार या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया और अस्पताल परिसर में काफी देर तक भय एवं तनाव का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं की जाती तो यह अस्पताल के अन्य हिस्सों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था तथा फायर सेफ्टी सिस्टम की कार्यक्षमता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

हाथरस। श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति, हाथरस के तत्वावधान में श्री कृष्ण गौशाला परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं आध्यात्मिकता का अनुपम रसास्वादन किया।
कथा व्यास आचार्य डॉ. गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी “मनु महाराज” ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सदाचार, भक्ति और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करने वाली दिव्य गंगा है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि कलियुग में भगवान के नाम, कथा और सत्संग से बढ़कर कोई साधन नहीं है।


मनु महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत का श्रवण मनुष्य के अंतःकरण को निर्मल बनाता है तथा उसे ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव प्रदान करता है।
मनु महाराज ने नारद एवं सनकादिक ऋषियों के संवाद का वर्णन करते हुए भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य भगवान के प्रति समर्पित भाव रखता है तो उसके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

कथा के उपरांत भगवान की आरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति, हाथरस ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी कथा प्रसंगों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया।


— इस अवसर पर वैष्णवाचार्य आचार्य पं० उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ दीपेश अग्रवाल, राकेश बंसल (हींग वाले), अवध बिहारी अग्रवाल, प्रेम नारायण (कोयला वाले), बाल गोविंद अग्रवाल,आनंद गोयल , प्रदीप राजगढ़िया अतुल श्याम जी शर्मा (राशन वाले), गोपाल कृष्ण शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कथा के उपरांत भागवत जी की आरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति, हाथरस ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी कथा प्रसंगों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया।

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हाथरस में 05 जून से 21 जून तक चलेगा समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण से होगा शुभारंभ, जन-कल्याण शिविर, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं और योग कार्यक्रम होंगे आयोजित

हाथरस। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून को वृहद वृक्षारोपण तथा 08 जून 2026 से 21 जून, 2026 तक जनपद स्तर पर ‘‘समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान’’ के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक में मा0 प्रभारी श्रीमती बेबीरानी मौर्य, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा वर्चुअल माध्यम से तथा कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा0 सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुडडू, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा राज्य सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संबंध में रूपरेखा तैयार करते हुए विशेष जनसम्पर्क अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं उनसे संवाद स्थापित करने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों का विवरण साझा करने को कहा। उन्होंने मा0 जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा कि कि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पैदल यात्रा, चौपाल एवं रात्रि विश्राम जैसे विशेष कार्यक्रमों मे सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अधिकारियों को पैदल यात्रा, चौपाल एवं रात्रि विश्राम के संबंध में सम्पूर्ण तैयारियाँ ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले मेलों, जनकल्याण शिविर, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती को बढावा दिये जाने एवं गौसंरक्षण केन्द्रों जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, सुशासन की उपलब्धियों तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को जन-जन तक पहुँचाना है।
बैठक के दौरन मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा0 सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुडडू ने आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में तैयारियों को लेकर अपने-अपने विचार साझा करते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का संचालन ‘‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’’ की मूल भावना के अनुरूप किया जाएगा। इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा शासन की उपलब्धियों को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रभावी एवं सफल संचालन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक गतिविधि की दैनिक प्रगति, फोटोग्राफ एवं वीडियो दस्तावेजीकरण के साथ समयबद्ध रूप से जिला सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे जनपद में संचालित कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके। अंत जिलाधिकारी ने मा0 प्रभारी मंत्री जी सहित मा0 जनप्रतिनिधिगणों का आभार व्यक्त किया।
आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने अवगत कराया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा वृहद वृक्षारोपण- अभियान का शुभारंभ 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के साथ होगा। जनपद के सभी विकास खण्डों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों एवं नहरों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा तथा स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी कार्यक्रम पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रहेंगे।
विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम – 08 जून से 14 जून तक मा० प्रभारी मंत्री जी/अन्य मा० जनप्रतिनिधिगण एवं नोडल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गाे को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों पहुँचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग यथा चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क स्थापित करना एवं स्वयं पौधारोपण करते हुए वृक्षारोपण को बढ़ावा देना। सर्वाधिक अस्वच्छ स्थलों को चिन्हित करते हुए सफाई एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु अभियान चलाना। मलिन बस्ती में संवाद, तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जन समस्या एवं शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करना।
मीडिया संबोधन एवं संवाद/उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण- 11 जून से 14 जून तक मा० प्रभारी मंत्री जी हाथरस द्वारा केन्द्र/राज्य सरकार की अद्यतन उपलब्धियों के क्रम में प्रेस वार्ता कर विकास परियोजनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले-14 जून से 16 जून तक समस्त विकास खण्डों में जन कल्याणकारी मेलों का आयोजन किया जाना, जिसमें समस्त विभाग अपनी-2 योजना एवं कार्यक्रमों की स्टाल लगाते हुए जन-सामान्य को जानकारी प्रदान कराना। इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कराना। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं जन आरोग्य शिविर लगाना। शिविर स्थलों पर पर्याप्त छाया एवं बैठने की व्यवस्था व शीतल पेयजल सुनिश्चित करना।
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन-16 एवं 17 जून को राज्य सरकार से नामित महानुभाव व विषय विशेषज्ञों द्वारा विकास खण्डों में आयोजित मेले/शिविरों में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर व्याखान एवं जनपद के प्रबुद्ध व्यक्तियों-चिकित्सकों, अभियन्ताओं, शिक्षकों, उद्योगपतियों, अधिवक्ताओं, युवा उद्यमियों, स्टार्टअप इनोवेटरो, कृषक उत्पादक समूहों लाभार्थियों आदि के साथ विकसित भारत एवं विकसित उ०प्र० थीम पर संवाद किया जाना।
विकास प्रदर्शनी का आयोजन- 17 जून से 20 जून तक जनपद में 03 दिवसीय प्रदर्शनी, में युवा महिला एवं गरीब कल्याण, सरकार की उपलब्धियों वृहद आधारभूत संरचना सम्बन्धी परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के मॉडल को ‘‘पहले और अब’’ के प्रारूप में प्रदर्शित किया जाना, विकसित उ०प्र०-2047 विजन हरित ऊर्जा, डिजिटिल शासन, औद्योगिक एवं तकनीकी विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था। प्रदर्शनी स्थल पर मा०प्रधानमंत्री जी के कटआउट के साथ फोटो एवं सेल्फी की व्यवस्था करना। प्रदर्शनी स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता लाभार्थी अनुभव-साझाकरण एवं पंजीकरण की व्यवस्था करना।
प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं- 18 एवं 19 जून को जनपद में प्राकृतिक खेती का आयोजन कराया जाना, जिसमें अधिक से अधिक किसान एवं अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो। प्रतिभागियों जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक खाद जैविक कीटनाशक, तैयार करने की प्रक्रिया के ‘‘लाइव डैमो जोन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाना। गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण विशेष सत्र तथा ‘‘कम लागत अधिक आय’’ आधारित किसान संवाद आयोजित कराना। क्षेत्रवार प्राकृतिक खेती मॉडल प्रस्तुत करना। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करना। कार्यशाला स्थल पर प्राकृतिक खाद, बीज, जैविक कीटनाशक, मिलेट्स स्थानीय कृषि उत्पाद एवं सिंचाई तकनीक से सम्बन्धित स्टॉल लगाया जाना।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन-21 जून को जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन युवा, महिलाओं, एन०सी०सी०, पुलिस एवं एन०जी०ओ० की भागीदारी सुनिश्चित कराना। साईकिल एवं पैदल यात्रायें आयोजित कराना। योग कार्यक्रम स्थल को प्लास्टिक उपयोग से मुक्त रखना।
रात्रि चौपालों के माध्यम से होगा जनसंवाद-अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालों का आयोजन कर शासकीय योजनाओं की समीक्षा तथा जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम कर स्थानीय समस्याओं का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 तथा विभागीय अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page