Breaking News
युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध करायें ,डीएम ने की कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

हाथरस । कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं—दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू- जीकेवाई), एसएसडीएफ एवं प्रोजेक्ट प्रवीण—की प्रगति के संबंध में प्रशिक्षण प्रदाताओं/पीआईए के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध रूप से लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अनुदानित विद्यालयों में आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष तत्काल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएं तथा समयानुसार बैच गठन कर प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति, प्लेसमेंट एवं मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समन्वयक, एमआईएस मैनेजर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रशिक्षण प्रदाता/पीआईए उपस्थित रहें।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page