परमार्थ सेवा समिति ने असहाय महिलाओं को पेंशन एवं दीपावली उपहार वितरित कर मनाई खुशियां
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 1 day ago
दीपावली 8 नवंबर को मनाना शास्त्र सम्मत : डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा
हाथरस भव्य प्रभात- Est 0 min
- 0 Views
- 7 days ago
पूर्व सभासद निशान्त उपाध्याय के पिताजी स्व. उपेंद्र उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने उमडे लोग
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 7 days ago
इंदिरा गांधी के साहस और सरदार पटेल की राष्ट्र एकता का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 1 week ago
Top 10 News
सादाबाद में समाजसेवी धर्मेंद्र गौतम ने किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान, मिला प्रोत्साहन
सादाबाद में 21 को होगी किसानो की महापंचायत
अखिलेश यादव से मिले सपा नेता चौ. सत्यवीर
अल्ट्रा मैराथन में मोहन ने जीता मैडल
गांव सलेमपुर में निकला 12 फुट लंबा अजगर
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का हार्ट अटैक से निधन
भक्ति में सराबोर रहा सादाबाद, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
हथरस
समाचार
परमार्थ सेवा समिति ने असहाय महिलाओं को पेंशन एवं दीपावली उपहार वितरित कर मनाई खुशियां
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 1 day ago
दीपावली 8 नवंबर को मनाना शास्त्र सम्मत : डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा
हाथरस भव्य प्रभात- Est 0 min
- 0 Views
- 7 days ago
पूर्व सभासद निशान्त उपाध्याय के पिताजी स्व. उपेंद्र उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने उमडे लोग
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 7 days ago
इंदिरा गांधी के साहस और सरदार पटेल की राष्ट्र एकता का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 1 week ago
ताज़ा
ख़बर
सेंट मार्क्स चर्च की 96वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई, विशेष प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन
मसीही समाज के लोगों ने विश्व में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए की सामूहिक प्रार्थना, बच्चों और युवाओं ने प्रस्तुत किए सुंदर मसीही भजन
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च की 96वीं वर्षगांठ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुये थे। शुभारंभ चर्च पास्टर रेव्ह. मनोज कुमार मसीह द्वारा पवित्र बाइबल के पाठ एवं आराधना के साथ किया गया। कानपुर से आए मुख्य वक्ता अमित जॉन दिकास्ट्रो ने बाइबल की लूका पुस्तक के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके समान प्रेम, सेवा, त्याग और सद्भावना से परिपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में प्रेम, क्षमा और मानवता के मूल्यों को अपनाना चाहिए। पास्टर मनोज मसीह, सचिव राजीव कुमार, अमित जॉन दिकास्ट्रो ने संयुक्त रूप से केक काटा था। इसके पश्चात् मुख्य वक्ता अमित जॉन दिकास्ट्रो का कलीसिया द्वारा स्वागत किया था।

पास्टर मनोज मसीह ने शांति, खुशहाली, समृद्धि व आपसी भाईचारे के लिये सामूहिक प्रार्थना की। यूथ के बच्चों ने मसीही भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये थे, चर्च परिसर को गुब्बारों, आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। अतिथियों के लिए सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को चर्च की वर्षगांठ की शुभकामना दी।
इस मौक़े पर इवेंजलिस्ट रवि कांत, राजपाल समुयल, डेविड मसीह, लकी पौलुश, डेविड प्रिन्स, डेनी प्रिन्स, सुमित प्रिंस, साहिल, अरविन्द, राहुल शेख, विनोद दिलसुःख, मोनिका, राजकुमार, ओमप्रकाश अश्विनी, हिमानी सीमा सोनी, सुधा, सुनैना राज आदि मौजूद थे।
एक दीप पत्रकारिता के नाम, एक दीप समाज के नाम’ अभियान के तहत उपजा ने बाल संस्कार केंद्र पर बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव
दीपावली सामग्री व मिठाई वितरित की, बच्चों को बताया दीपावली का महत्व
हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) द्वारा ‘एक दीप पत्रकारिता के नाम, एक दीप समाज के नाम’ अभियान के अंतर्गत सेवा भारती द्वारा संचालित महाराणा प्रताप बाल संस्कार केंद्र ,नगला सिंघी पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपजा के पदाधिकारियों ने बच्चों को दीपावली सामग्री वितरित की तथा मिठाई एवं नमकीन भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।

कार्यक्रम में उपजा के जिलाध्यक्ष आशीष सेंगर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी ज्ञान दिया जाता है। उन्होंने बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव, सेवा, सहयोग और खुशियां बांटने का संदेश भी देता है। आज बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कर उन्हें प्रोत्साहित करना और उनके जीवन में शिक्षा एवं संस्कारों का प्रकाश फैलाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ने कहा कि बाल संस्कार केंद्र समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए।
इस अवसर पर हमरो ब्रज चैनल के संपादक गौरव भारद्वाज, राजपथ के जिनेन्द्र जैन, पूर्व सभासद नारायन लाल, पूर्व सभासद वीरेन्द्र माहौर, मनोज शर्मा, सेवा भारती के संरक्षक ललित किशोर अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
परमार्थ सेवा समिति ने असहाय महिलाओं को पेंशन एवं दीपावली उपहार वितरित कर मनाई खुशियां
अन्न क्षेत्र गांधी पार्क में आयोजित सेवा कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि
हाथरस। शनिवार बागला कॉलेज रोड स्थित अन्न क्षेत्र गांधी पार्क में परमार्थ सेवा समिति (रजि.), अन्न क्षेत्र गांधी पार्क, हाथरस द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्न क्षेत्र के कर्मचारियों एवं स्टाफ के साथ ही असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन तथा दीपावली उपहार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कुशवाह एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती स्वेता चौधरी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रत्येक पेंशन लाभार्थी महिला को 700 रुपये नकद, एक शॉल, साड़ी, छाता, बाल्टी, मग्गा एवं मिठाई प्रदान की गई। समिति द्वारा यह आयोजन जरूरतमंद महिलाओं के सम्मान, सहयोग एवं उनके जीवन में खुशियों का संचार करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने की तथा संचालन दिनेश सरदाना ने किया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी समाजसेवी श्री तजवंत कालरा, समिति के कोषाध्यक्ष रमेश चन्द गुप्ता, विकास अग्रवाल एवं मनोज कुमार अग्रवाल रहे।
इस अवसर पर मदन मोहन गौड़, संजीव आंधीवाल, महिपाल सिंह, राजीव कुमार कौशिक एडवोकेट, राजकुमार अग्रवाल हुंडी वाले, पुरुषोत्तम दास खंडेलवाल, शीलेंद्र कुमार शर्मा, रमेश चन्द गुप्ता, भगवान अग्रवाल हींग वाले, विकास चन्द अग्रवाल सूत वाले, मनोज कुमार अग्रवाल, दिनेश सरदाना, बालकिशन, रामजी लाल, रामलाल यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की तथा जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के प्रयास को सराहनीय बताया।

