Breaking News
कलेक्ट्रेट परिसर में लगी प्रदर्शनी का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया फीता काटकर उद्घाटन, छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र किये वितरित

हाथरस । प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर तथा नवरात्रि के प्रथम दिवस के उपलक्ष में बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का मा0 नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मा0 नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने 05 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली का वितरण तथा शिशुओं को अन्न प्राशन कराया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी की।
नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार एवं महिला कन्याण विभाग के तत्वाधान में वृहद कार्यक्रम का अयोजन किया गया। मा0 नगर पालिका अध्यक्ष ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत कन्याओं को रोली, चंदन का टीका लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर कन्या पूजन के साथ ही उपहार भेंट किये। दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित योजनातंर्गत पाँच दिव्यांग बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने पिछड़वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत ओ-लेवल के छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं लाभार्थियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अन्य कर्मचारी एवं लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page