Breaking News
मुख्य विकास अधिकारी ने सासनी के मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पी०एन० दीक्षित ने सासनी के मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय श्री अखिलेश प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री अरूण कुमार, सहायक अभियंता, सी०एण्डडी०एस०, उ०प्र० जलनिगम (नगरीय) अलीगढ़ उपस्थित थे। उपस्थित सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, के अन्तर्गत मेन बिडिंग, मिड डे मील कक्ष, टॉयलेट ब्लाक, गार्ड रूम एवं खेल का मैदान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से मेन बिडिंग तक सड़क का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्य दिनांक 08-08-2025 को प्रारम्भ किया गया है तथा 08, 2026 में यह कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। कार्य की कुल लागत 138.71 लाख रू० है।
उपस्थित सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि मेन बिडिंग में स्ट्रक्चर सम्बन्धी कार्य पूर्ण हो चुका है, टायल्स तथा फिनिसिंग कराये जाने का कार्य प्रगति पर है। मिड डे मील कक्ष में स्ट्रक्चर सम्बन्धी कार्य पूर्ण है एवं फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। मल्टीपिल हैण्डवॉश यूनिट का कार्य मिड डे मील कक्ष के पीछे कराया जाना रहा है। वर्तमान में विद्युत कार्य, प्लम्बिंग का कार्य, पेन्टिंग कार्य, छत पर ब्रिक कार्य, शटर लगाने का कार्य इत्यादि फिनिशिंग सम्बन्धी कार्य शेष हैं। इस यूनिट में बच्चों की सुविधा हेतु एक बड़ी वॉशवेशन लगवाये जाने के निर्देश दिये गये जिससे छात्र/छात्राओं को बर्तन में पानी लिये जाने हेतु कोई असुविधा न हो। अभी खेल के मैदान का कार्य अपूर्ण है। वाउन्ड्रीवाल जहाँ टूट रही है, को मरम्मत कराये जाने तथा मेन बिल्डिंग तक सी०सी० निर्माण का कार्य अपूर्ण है, जिसको पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अभियंता को दिये गये। योजनान्तर्गत एक सोखपिट एवं वॉटर रिचार्जिंग यूनिट का कार्य चल रहा है, निर्देशित किया गया कि जल संचय, जन भागीदारी के अन्तर्गत कार्य को फीड कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page