Breaking News
डीएम ने एसपी के साथ किया सुहानी गैस एजेंसी का निरीक्षण , वितरण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग एवं डिलीवरी की ली जानकारी

हाथरस । जनपद में उपभोक्ताओं के उपभोग हेतु घरेलू गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने एवं प्राप्त शिकायतें के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सुहानी (एच0 पी0 ) गैस एजेंसी मंडी समिति अलीगढ़ रोड हाथरस का निरीक्षण कर
उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेण्डर की उपलब्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वितरण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक, बुकिंग एवं डिलीवरी प्रक्रिया के सम्बन्ध में संचालक से विस्तार पूर्वक जानकारी तथा स्टॉक पंजिका एवं वितरण पंजिका का गहनता से अवलोकन कर सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संचालक से एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेण्डरों की संख्या, स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए गैस की आपूर्ति, प्रतिदिन होने वाले वितरण तथा उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्थिति में अनावश्यक विलंब न होने पाए। जिलाधिकारी ने तुलाई मशीन पर खाली तथा भरे हुए गैस सिलेण्डरों की तौल कराकर स्वयं जांच की। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें तथा बुकिंग के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर उपभोक्ताओं को डिलीवरी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि वितरण प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होनी चाहिए और एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचनाएं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page