फर्जी एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 13 minutes ago
भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 23 hours ago
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 1 day ago
न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा राजेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया हनुमान चालीसा पाठ
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ भव्य योग कार्यक्रम
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम, हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
अग्निहोत्री फिजियोथेरेपी सेंटर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
Top 10 News
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का हार्ट अटैक से निधन
भक्ति में सराबोर रहा सादाबाद, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
सादाबाद के मोहन ने जीते तीन स्वर्ण पदक
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का एमडी हॉस्पीटल में हुआ भव्य स्वागत
जागरूकता रैली निकालकर नशामुक्त जीवन जीने का दिलाया संकल्प
सादाबाद में निकली निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लहराए श्यामध्वज
मेधावी विद्यार्थियों को दी दो वर्ष की छात्रवृति, बांटी शैक्षणिक किट
हथरस
समाचार
फर्जी एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 13 minutes ago
भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा
हाथरस भव्य प्रभात- Est 1 min
- 0 Views
- 23 hours ago
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 1 day ago
न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा राजेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया हनुमान चालीसा पाठ
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ भव्य योग कार्यक्रम
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम, हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
अग्निहोत्री फिजियोथेरेपी सेंटर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
ताज़ा
ख़बर
हाथरस के विकास को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भाजपा जिलाध्यक्ष को सौपा, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने सहित पांच प्रमुख मांगें
हाथरस। जनपद के औद्योगिक, व्यापारिक एवं धार्मिक विकास को गति देने के उद्देश्य से दा हाथरस मर्चेंट चेम्बर ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम एक मांगपत्र जारी किया है जिसे फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह को सौपा गया। मांगपत्र में हाथरस के समग्र विकास से जुड़ी पांच प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। मांगपत्र में स्थानीय उद्योगपतियों को प्राथमिकता देने, औद्योगिक पार्क की स्थापना, बेहतर सड़क संपर्क, जीएसटी कार्यालय के स्थायी भवन के निर्माण तथा श्री दाऊजी महाराज किला मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।
मांगपत्र में कहा गया है कि यूपीसीडा की सलेमपुर औद्योगिक परियोजना में स्थानीय उद्योगपतियों की उपेक्षा कर प्रदेश से बाहर के उद्योगपतियों को भूमि आवंटित किया जा रहा है, जो स्थानीय उद्यमियों के हितों के विपरीत है। सरकार से मांग की गई है कि स्थानीय उद्योगपतियों को प्राथमिकता देते हुए भूमि आवंटन किया जाए, जिससे उद्योगों का विस्तार हो, स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और जनपद का आर्थिक विकास हो सके।

इसके साथ ही हाथरस में कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक आधुनिक औद्योगिक पार्क की स्थापना की मांग की गई है। मांगपत्र में कहा गया है कि इससे नए उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।
मांगपत्र में हाथरस के प्रमुख संपर्क मार्गों को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से बेहतर ढंग से जोड़ने की भी मांग की गई है, जिससे व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिल सके।
व्यापारियों की सुविधा के लिए जनपद में जीएसटी कार्यालय के स्थायी भवन का निर्माण शीघ्र कराए जाने की मांग भी उठाई गई है। बताया गया है कि भूमि उपलब्ध होने, प्रस्ताव स्वीकृत होने तथा प्रशासन की संस्तुति के बावजूद निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है।
इसके अलावा हाथरस के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के केंद्र श्री दाऊजी महाराज किला मंदिर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग भी प्रमुखता से की गई है। मांगपत्र में कहा गया है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराकर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्री दाऊजी महाराज मेले को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सकता है।
मांगकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से जनहित एवं हाथरस के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से हाथरस के औद्योगिक, व्यापारिक और धार्मिक विकास को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
फर्जी एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वदीप अवस्थी (एडवोकेट) के निर्देशन में बिहार के एक गांव के युवा भरत तिवारी के कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर की न्यायिक जांच एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी हाथरस के माध्यम से पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं जिला महासचिव/हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय (पूर्व सभासद) ने किया। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय कुमार शर्मा (जिलाध्यक्ष), निशांत उपाध्याय (जिला महासचिव/हाथरस प्रभारी), प्रदीप शर्मा (जिला मंत्री), अतुल शर्मा (जिला मंत्री), दीनदयाल शर्मा (दीनू पंडित), मधुकर गौड़, गजेंद्र, कु. प्राची (सासनी नगर अध्यक्ष, महिला मोर्चा), ललित, दीनदयाल उपाध्याय सहित राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीट पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की तैयारी ,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में बैठक कल, बनेगी ज्ञापन की रणनीति
हाथरस। नीट पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले ज्ञापन की तैयारी हेतु बैठक कल
हाथरस। नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक कल 22 जून को दोपहर 5:00 बजे श्री राधा कृष्ण कृपा भवन, आगरा रोड, हाथरस पर आयोजित की जाएगी।

बैठक में 23 जून को मुख्यमंत्री के हाथरस आगमन के अवसर पर उन्हें सौंपे जाने वाले ज्ञापन की रूपरेखा, प्रमुख मांगों तथा कार्यक्रम की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जाएगी।
यह कार्यक्रम कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं युवा साथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

