अग्निहोत्री फिजियोथेरेपी सेंटर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 45 minutes ago
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया जायजा
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 15 hours ago
तहसील सदर में फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 17 hours ago
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 17 hours ago
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 17 hours ago
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने लिया मानव सेवा का संकल्प
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
Top 10 News
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का हार्ट अटैक से निधन
भक्ति में सराबोर रहा सादाबाद, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
सादाबाद के मोहन ने जीते तीन स्वर्ण पदक
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का एमडी हॉस्पीटल में हुआ भव्य स्वागत
जागरूकता रैली निकालकर नशामुक्त जीवन जीने का दिलाया संकल्प
सादाबाद में निकली निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लहराए श्यामध्वज
मेधावी विद्यार्थियों को दी दो वर्ष की छात्रवृति, बांटी शैक्षणिक किट
हथरस
समाचार
अग्निहोत्री फिजियोथेरेपी सेंटर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 45 minutes ago
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया जायजा
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 15 hours ago
तहसील सदर में फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 17 hours ago
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 17 hours ago
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 17 hours ago
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने लिया मानव सेवा का संकल्प
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
ताज़ा
ख़बर
योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर,स्वस्थ रहने के लिये योग को जीवनशैली में करें शामिल : आशीष सेंगर ,वीर सावरकर शाखा पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया
हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वीर सावरकर शाखा पर योगाभ्यास किया गया।
मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने उपस्थित स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुये कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में सम्मान प्राप्त है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और चेतना के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन-पद्धति है। उन्होंने बताया कि ‘योग’ का अर्थ ही ‘जुड़ना’ या ‘एक होना’ है।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला, मजबूत एवं रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है। योग और प्राणायाम मानसिक तनाव को कम कर मन को शांत रखते हैं तथा ध्यान और योगाभ्यास से एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं निर्णय क्षमता का विकास होता है।
आशीष सेंगर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में संघ द्वारा ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे विषयों पर जनजागरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग इन सभी आयामों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है, क्योंकि स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक व्यक्ति ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था, जिसका उद्देश्य विश्वभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने सभी से प्रतिदिन प्रातःकाल 20 से 30 मिनट योग एवं प्राणायाम करने का आग्रह करते हुए कहा कि कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे सरल प्राणायाम से शुरुआत की जा सकती है।
अंत में सभी स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएंगे, संघ के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, तथा स्वस्थ, समरस, संस्कारित और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।
नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,शाखा के मुख्य शिक्षक राजकुमार , कार्यवाह संदीप मित्तल , नगर सह व्यवस्था प्रमुख संदीप वार्ष्णेय , नगर सह बौद्विक प्रमुख अजय वर्मा ,नगर सह समाजिक सद्भाव प्रमुख जुगनू ,बस्ती प्रमुख विजय वर्मा , आनंद आर्य ,सभासद सूरज माहौर , पीयूष शर्मा , श्याम नारायण सक्सेना , प्रकाश चन्द्र आदि मौजूद रहे।
अग्निहोत्री फिजियोथेरेपी सेंटर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
हाथरस। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्निहोत्री फिजियोथेरेपी सेंटर में रविवार प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।
इस अवसर पर डॉ. मोहित अग्निहोत्री ने कहा कि योग खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। ईश्वर की कृपा से यदि आज हम स्वस्थ हैं, तो भविष्य में भी स्वयं को निरोग बनाए रखने के लिए नियमित योग करना आवश्यक है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। योग इन्हें रोकने और जीवन को ऊर्जावान बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है।
मुख्य प्रशिक्षक दिनेश गुप्ता ने सभी को योग कराये। उन्होंने सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे तथा स्वयं के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. मोहित अग्निहोत्री, डॉ. नवनीत अग्रवाल, अमित भार्गव, हर्ष राघव, निहाल पाठक, पीयूष भूषण, संतोष शर्मा, अतुल बंसल, जय सोनी, योगेश शर्मा, भानु सिंह, ऋषभ एवं भावना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया जायजा
हाथरस। 23 जून को उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत मा० सांसद श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा० विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा० विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा० विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर, हाथरस स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यक्रम की तैयारियों, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद अनूप वाल्मीक , सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ,पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

