सादाबाद में युवाओं ने निकाली जन जागरण रैली, करबन नदी को स्वच्छ बनाओ, सादाबाद बचाओ के नारों से गूंजा नगर
सादाबाद। सादाबाद की ऐतिहासिक करबन नदी को बचाने की मुहिम अब जन आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। वर्षों से गंदगी, अतिक्रमण और उपेक्षा का दंश झेल रही इस नदी को फिर से जीवंत बनाने के लिए अब युवा सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को सादाबाद में जागरूक युवाओं ने एक विशाल जनजागरण रैली निकालकर लोगों से नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। सादाबाद को स्वच्छ बनाओ और करबन नदी बचाओ के नारों के साथ निकली इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों और नगरवासियों ने भाग लिया। हाथों में जागरूकता संदेश लिए युवाओं ने नगर के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नदी बचाने का संदेश दिया।
रैली में एकमतेज फाउंडेशन के चेयरमैन तेजवीर सिंह, शिक्षक धर्मवीर सिंह, समाजसेवी विश्व बंधु पाराशर, अजरुद्दीन फौजी, निर्भय भट्ट समेत अनेक युवा शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में करबन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और इसके अस्तित्व को बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, अजरूद्दीन फौजी,निर्भय भट्ट, ओमवीर सिंह,जगबीर चौधरी,तेजवीर सिंह, दीपक चौधरी,फौजी कुमार, कन्हैया लाल,हेमन्त कश्यप,पुष्पेंद्र सोलंकी, पप्पन बधोतिया ,सनातनी रोहित,कृष्णा तिवारी ,पवन चौधरी,अमन चौधरी, अन्नू पंडित,राधे मोहन शर्मा,शांतनु कश्यप,विनीत चौधरी,अशोक सिंह ,जेसी ब्लॉगर, रोहित भ्रंगार ,अजय कुमार,रविंद्र चौधरी,डॉ योगेश गुप्ता, अभिषेक चौधरी, अंशु ठाकुर,हरेश चौधरी, सोनू, यश शर्मा, सोनू खान, सुनील जुरैल, गौरव ठेनुआ, गौरव वर्मा, अनिल शर्मा, उमेश शर्मा(सभासद), रिंकू बाबा , लवकुश चौहान, सूरज, कुलदीप, आकाश, देवा ठाकुर, शिवम्, समीर, नन्द किशोर परासर, जगवीर उर्फ भोला भईया आदि मौजूद रहे।

