Breaking News
जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स व जूनियर बालक भारोत्तोलन की हुई प्रतियोगिता

हाथरस। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम दिन मंगलवार दिनांक 17 मार्च, 2026 को जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स व जूनियर बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित कि गयी। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी, हाथरस श्री पी०एन०यादव द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया तथा पुरस्कार वितरण समाज कल्याण अधिकारी श्रीमति सरिता सिंह द्वारा किया गया। निर्णायण के रूप में श्री अजयवीर सिंह, श्री सुजी यादव, श्री अंसार हुसैन, सुश्री वर्षा रानी, सीमा, हरिश सागर, स्मृता, रोहित शर्मा, जुगेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, गौरव, देवेन्द्र आदि ने भूमिका निभाई।

ये बने विजेता

एथलेटिक्स बालक वर्ग-

100 मी० आयुष वर्मा, प्रशान्त, विपिन

200 मी०- रिंकू कुमार, लोकेश कुमार, प्रिंस शर्मा

400 मी० रिक कुमार, लोकेश कुमार, अभिषेक कुमार,

800 मी०- राम उपाध्याय, विकास कुमार, प्रेम कुमार

3000 मी० दिपेन्द्र सिंह, राम उपाध्याय, प्रेमवीर

गेला फेंक मोहित, अभिषेक चाहर, रोहित,

चक्का फेंक अभिषेक, नरेश, मोहित

लॉग जम्प गजराज सिंह, दीपक, लव शर्मा

एथलेटिक्स बालिका वर्ग-

100 मी० रूबी कुमारी, कविता वघेल, हिना यशपाल

200 मी० रूबी कुमारी, रचना, चेतना

400 मी० राधा, राधिका कुमारी, हिना, 800 मी० कविता बघेल, रचना, पायल,

1500 मी0 पायल, लवली, राधिका कुमारी

गोला फेंक शालू शर्मा, भावना, वैष्णवी

चक्का फेंक शालू शर्मा, भावना, कविता

लम्बी कूद- राधा, दिव्या, छवि राणा

भारोत्तोलन बालक वर्ग-

55 किग्रा रजनेश, दिपान्णु, रोहित

61 किग्रा अनुज पचौरी, जतिन, अमन

67 किग्रा लंकी, हेमन्त, हिमांशु

73 किग्रा बलराम, मनीष सिंह राणा, दिव्यांश

81 किग्रा आर्यन पोनिया, अनिकेत राणा, अनमोल कुमार

89 किग्रा प्रिंष पोनिया, अकुल राणा, कृष्णा कुमार

96 किग्रा सौरव, चैतन्य, प्रिश चौधरी

102 किग्रा मोहित सिंह, अंश, आकाश कौशिक

You cannot copy content of this page