Breaking News
दिनकर की कविताएं जगाती हैं राष्ट्र भाव : भारत , अलीगढ़ के हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में राष्ट्रकवि दिनकर को किया गया याद

अलीगढ़ : राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में उन्हें याद किया गया। प्रिंसिपल भारत सिंह ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर की कविताएं राष्ट्र प्रेम का भाव जगाती हैं। रश्मिरथी के माध्यम से उन्होंने कृष्ण की चेतावनी प्रसंग को बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया है। उनके एक एक शब्द रोमांचित करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप को तो उन्होंने साक्षात मानों दर्शन करा दिया हो। कविताएं जीवन को प्रेरणा देती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को हिंदी कवियों और साहित्यकारों को जरूर पढ़ना चाहिए।

कक्षा नौ के छात्र मोरमुकुट वार्ष्णेय ने रश्मिरथी की पंक्तियों को बहुत ही जोशीले अंदाज में प्रस्तुत किया। “मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को ” पंक्तियों पर सभी ने जमकर तालियां बजाई। उनके कविता पाठ की शैली की अध्यापकों ने भी सराहना की।
उप प्रधानाचार्य जवाहर लाल ने कहा कि मोरमुकुट की तरह सभी बच्चों को कविताएं याद करनी चाहिए, जिससे उनके व्यक्तित्व का निखार होता है। रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां जीवन में प्रेरणा देने वाली है। मोरमुकुट वार्ष्णेय के पिता नवरत्न वार्ष्णेय ने भी बेटे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोरमुकुट बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। उन्हें अपनी धर्म और संस्कृति का अच्छा ज्ञान है। इस मौके पर प्रवक्ता अखिलेश वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह, निकिता गोगिया, सतीश, जयदीप सिंह, घनेंद्र कुमार शर्मा, राजीव रंजन, कैलाश चंद्र वार्ष्णेय, लाल प्रताप सिंह आदि थे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page