Breaking News
संविलियन विद्यालय सादाबाद में द्वितीय धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सादाबाद। संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षा और सांस्कृतिक झलक एक साथ देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत नव प्रवेशी विद्यार्थियों के तिलक एवं स्वागत के साथ हुई, जिससे विद्यालय में उनके नए शैक्षणिक जीवन का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को शैक्षिक किट भी प्रदान की गई, जिससे उनके अध्ययन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाफल भी वितरित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर उपस्थित अतिथियों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल एवं खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और प्रतिभा विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह, शिक्षक योगेश शरण शास्त्री, पूर्व सभासद मंजू देवी, एसएमसी अध्यक्ष वीरी सिंह, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

Akhilesh Varshney

 akvarshney01@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page