Breaking News
प्रवेश परीक्षा में मेधावियों को मिलेगा निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का अवसर

सादाबाद। कुशवाह मार्केट स्थित अरुण कंप्यूटर एंड एजूकेशन सेंटर पर बुधवार को प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सेंटर संचालक अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे छात्रों का उत्साहवर्धन हो सके। उन्होंने बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। इसी क्रम में संस्थान द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।

Unknown's avatar

Akhilesh Varshney

 akvarshney01@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page