Breaking News
सादाबाद विधायक ने किया सवा किमी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

सादाबाद। क्षेत्र के गांव कुम्हरई में बुधवार को सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने पुल से लेकर गांव अनगदा तक करीब सवा किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
बता दंे कि यह मार्ग पहले कच्चा था, जिसके कारण बारिश और अन्य मौसम में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क के पक्के निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा। विधायक गुड्डू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 80 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में अन्य सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इससे ग्रामीणों की दैनिक जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, मनोज चौधरी, हरिपाल सिंह, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Unknown's avatar

Akhilesh Varshney

 akvarshney01@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page