Breaking News
हनुमान जन्मोत्सव पर सादाबाद में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूरी

सादाबाद। श्री सर्व समाज कल्याण समिति सादाबाद के बैनर तले श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दो अप्रैल को भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे हाथरस रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने से होगा। इसके बाद यात्रा विनोवा नगर चौराहा और जवाहर बाजार होते हुए सिनेमाहॉल के सामने स्थित प्राचीन श्री बगीची वाले हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समापन के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहेंगी, जो भगवान हनुमान के जीवन प्रसंगों के साथ-साथ अन्य धार्मिक संदेशों को प्रस्तुत करेंगी। यात्रा में हनुमान जी और मां काली के सजीव स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जो श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का संचार करेंगे। पूरे मार्ग को सजाने और व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Unknown's avatar

Akhilesh Varshney

 akvarshney01@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page