Breaking News
बरौस टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल, 1 अप्रैल से लागू नई दरें; वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ

सादाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरौस टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल शुल्क चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं। नई दरों के लागू होने से स्थानीय वाहन चालकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोल दरों में सभी श्रेणियों के वाहनों पर वृद्धि की गई है। पहले की तुलना में अब एकल यात्रा, वापसी यात्रा और मासिक पास तीनों में शुल्क बढ़ा दिया गया है। टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच टोल शुल्क में इजाफा आम लोगों और व्यापारियों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित हो रहा है।

  • टोल प्लाजा मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि यह बढ़ोतरी नियमानुसार वार्षिक संशोधन के तहत की गई है, जो सड़क रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू की जाती है। फिलहाल नई दरें लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 12 बजे से शुल्क वसूली शुरू हो चुकी है और वाहन चालकों को अब बढ़ा हुआ टोल चुकाना होगा।
  • ऐसी बढ़ीं टोल दरें (पुरानी बनाम नई)
    कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन
    पहले ₹35 (एकल), ₹55 (आवागमन), ₹1215 (मासिक)
    अब ₹35 (एकल), ₹55 (आवागमन), ₹1245 (मासिक)
    ➤ मासिक पास में ₹30 की वृद्धि

हल्के वाणिज्यिक वाहन/मिनी बस
पहले ₹60, ₹90, ₹1965
अब ₹60, ₹90, ₹2015
➤ मासिक पास में ₹50 की वृद्धि

बस या ट्रक
पहले ₹125, ₹185, ₹4110
अब ₹125, ₹190, ₹4215
➤ आवागमन में ₹5 व मासिक में ₹105 की वृद्धि

भारी निर्माण मशीनरी/मल्टी एक्सल वाहन (3-6 धुरी)
पहले ₹195, ₹290, ₹6450
अब ₹200, ₹300, ₹6615
➤ एकल में ₹5, आवागमन में ₹10 व मासिक में ₹165 की वृद्धि

विशाल आकार के वाहन (7 या अधिक धुरी)
पहले ₹235, ₹355, ₹7850
अब ₹240, ₹360, ₹8050
➤ एकल में ₹5, आवागमन में ₹5 व मासिक में ₹200 की वृद्धि

Akhilesh Varshney

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page