महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि वाटिका में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सादाबाद। वेदों के ज्ञाता और आदिकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को आगरा गेट स्थित वाल्मीकि वाटिका में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जीवन में ढालने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि श्री राधा रमन अग्रवाल, मंडल महामंत्री व नामित सभासद चरन सिंह सागर, श्री जगदीश प्रसाद सागर, सुधीर कुमार वाल्मीकि, कमल वाल्मीकि, मेला अध्यक्ष रंजीत कुमार चौहान तथा महामंत्री किशन लाल वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
आशीष सेंगर
aashishsengar@gmail.com

