Breaking News
न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में निकली कोटा वाली देवी मंदिर के लिए पंचम विशाल पदयात्रा , भजन कीर्तन के साथ भक्तों ने लगाये जय माता दी के जयघोष

हाथरस। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा रविवार को पंचम विशाल पदयात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ समिति के प्रधान कार्यालय, गौतम विहार कॉलोनी के पीछे नई बस्ती, खौंडा हजारी मार्ग, हाथरस से कोटा वाली देवी मंदिर के लिए किया गया।
पदयात्रा का शुभारंभ मुरसान के ब्लॉक प्रमुख श्री रामेश्वर उपाध्याय जी ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत फीता काटकर किया। इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर उपाध्याय जी का फूल-मालाओं एवं पटका पहनाकर तथा माता रानी की छवि भेंट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देव चौधरी उर्फ देवा पहलवान, राष्ट्रीय महासचिव किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह, एवं योगेंद्र सिंह गहलोत, जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा, हाथरस उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं माता रानी की छवि भेंट करके भव्य स्वागत किया।
पदयात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए पदयात्रा में सहभागिता की। समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, सेवा, सहयोग एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।


इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय महासचिव पवन सारस्वत, जिला अध्यक्ष रण सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला संरक्षण सुरेंद्र सिंह पौरुष, जिला सलाहकार कवि राकेश रसिक राघव, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार, जिला सचिव ओमवीर सिंह, राजेश पौरुष, अवधेश पंडा जी, नीरज कुशवाहा, राजवीर सिंह चौहान, मनोज कुशवाहा, योगेंद्र चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी, सक्षम उपाध्याय, भोला, योगेंद्र वार्ष्णेय, राजकुमार सिंह, मनोज चतुर्वेदी, दीपक वार्ष्णेय सहित समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने समिति के इस धार्मिक आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपना सहयोग देने की इच्छा व्यक्त की।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page