Breaking News
चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट व समर्पित सेवाओं के लिये वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री सम्मानित, चिकित्सा सम्मेलन “फिजियोकोन 2026” में दिया गया ‘बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड’

हाथरस। चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट व समर्पित सेवाओं से हाथरस के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री ने जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। रविवार, 25 अक्टूबर को गोरखपुर में आयोजित भव्य एवं गरिमामयी चिकित्सा सम्मेलन “फिजियोकोन 2026” में डॉ. अग्निहोत्री को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड’ से अलंकृत किया गया।
इस विशेष अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल उपस्थित रहे।
डॉ. मोहित अग्निहोत्री को यह गौरवशाली सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के साथ-साथ देश के विभिन्न जनपदों से आए ख्याति प्राप्त चिकित्सा विशेषज्ञों के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।


पुरस्कार प्रदान करने वाले विशिष्ट अतिथि मंडल में डॉ. के.के. शर्मा (सचिव, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपी, उत्तर प्रदेश), डॉ. बृजेश त्रिपाठी (लखनऊ), डॉ. सुधीर द्विवेदी (कानपुर), डॉ. धर्म पांडेय (दिल्ली) तथा प्रख्यात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजेश त्रिपाठी (गोरखपुर), डॉ. त्र्यम्बक पांडेय (गोरखपुर), प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस आयोजन में चिकित्सा जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। विशेषज्ञों ने माना कि डॉ. मोहित अग्निहोत्री को मिला यह सम्मान, फिजियोथेरेपी चिकित्सा के क्षेत्र में उनके सुदीर्घ अनुभव, निस्वार्थ सेवा-भावना और मरीजों को दी जा रही उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि का समाचार मिलते ही हाथरस के चिकित्सा जगत, इष्टमित्रों और स्थानीय नागरिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है तथा उन्हें निरंतर शुभकामनाएं व बधाइयां प्राप्त हो रही हैं।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page