डायट में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
हाथरस। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हाथरस में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन महिला सशक्तिकरण एवं विधिक जागरूकता के विषय पर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें डायट की प्राचार्या/उप शिक्षा निदेशक डा. निशा अस्थाना, प्रवक्ता, डा. सरिता वर्मा, डा. कृष्णगोपाल, डा. चरनजीत, डा. अमितराय एवं डा. कुलदीप एंव डायट संस्थान के समस्त अध्यापक, पराविधिक स्वयं सेवक साहब सिंह, मनू दीक्षित एवं वैष्णो देवी आदि की उपस्थिति में शिविर में सचिव द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को जानकारी देते बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ‘‘अधिकार, न्याय, कार्यवाई, सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए” विषय के तहत मना रहा है। यह दिवस महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने और विश्व स्तर पर लैंगिक समानता की दिशा में तेजी लाने के लिए कार्यक्रम और चर्चाऐं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और नागरिक समाज को एक साथ लाकर महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी का समर्थन करने वाली नीतियों और पहलों के साथ महिलाओं के अधिकारों को और सशक्त बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डालते हुये बताया कि जिला प्राधिकरण का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रह जाये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एक्ट में वर्णित श्रेणी के व्यक्तियों द्वारा विधिक सहायता के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देने पर प्राधिकरण द्वारा जॉच उपरान्त निःशुल्क अधिवक्ता से परामर्श हेतु आदेश दिया जाता है।

