Breaking News
टीईटी के विरोध में शिक्षकों का पोस्टकार्ड अभियान जारी, तीसरे दिन भी भेजे गए पत्र

हाथरस। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ हाथरस द्वारा बुधवार को प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों के अनुसार तीसरे दिन शिक्षक कर्मचारियों द्वारा टीईटी के विरोध में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष, मुख्य न्यायाधीश नई दिल्ली के नाम पोस्टकार्ड प्रेषित किए। 2011 एवम इस से पूर्व से शिक्षक भर्ती की योग्यता पूरी करने बाद चयन हुआ। उस समय की योग्यता को पूर्ण करते हुए भर्ती हुए। 20 से 30 साल नौकरी करने के उपरांत टीईटी लागू करना तर्कहीन है।
विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षकों द्वारा पत्र लिखते हुए टीईटी का विरोध किया और पोस्टकार्ड के माध्यम से अपना विरोध प्रकट किया।
अटेवा जिला संरक्षक श्री रैदास जी के निर्देशन में डी आई ओ एस कार्यालय में कंट्रोल रूम में लगे शिक्षक कर्मचारियों द्वारा सरकार से टीईटी मुक्ति की प्रार्थना की।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री रमेश चौधरी द्वारा विद्यालय स्टाफ मृदुल शर्मा , अनिल गौतम, विनोद शर्मा के साथ पोस्टकार्ड लिखकर टीईटी का विरोध दर्ज कराया। शिक्षिका अर्चना कुमारी द्वारा अपने स्टाफ के साथ माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में टीईटी से मुक्त रखने की प्रार्थना की गई। उनका कहना है कि भर्ती के समय योग्यता पूरी थी फिर 20 वर्ष की नौकरी के बाद नई योग्यता जोड़ना शिक्षक के साथ अन्याय है ।अटेवा जिला महामंत्री श्री रवि कान्त वर्मा द्वारा सभी साथियों से इस टीईटी मुक्त अभियान में शामिल होने की अपील की। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला महामंत्री तरुण शर्मा द्वारा शिक्षकों से अधिक से अधिक पत्र लिखने के लिए आव्हान किया।अटेवा जिला अध्यक्ष श्री प्रेमचंद चंदेल ने कहां की आंदोलन सफलता की तरफ अग्रसर है।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page