भगवान परशुराम शोभायात्रा अध्यक्ष योगा पंडित का किया जोरदार स्वागत
जिला हाथरस टेंट, लाईट, केटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिशन ने किया स्वागत कार्यक्रम आयोजित
हाथरस। जिला हाथरस टेंट, लाईट, केटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिशन हाथरस के जिला कार्यालय राधा कृष्ण टेंट हाउस स्थित बागला कॉलेज रोड गांधी पार्क हाथरस पर 19 मार्च को निकलने जा रही श्री परशुराम भगवान जी महाराज की विशाल शोभा यात्रा वर्तमान सम्माननीयअध्यक्ष पंडित योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित जी पटका पहना कर स्वागत सम्मान किया गया तथा उसके बाद सम्माननीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र शर्मा जी ने जिला हाथरस टेंट एसोसएशन के प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष अवधेश पंडा जी जिला संगठन मंत्री मुरारी लाल पचौरी प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद पदाधिकारियों को दुपट्टा पहना कर तथा श्री परशुराम भगवान जी महाराज जी की छवि की सुंदर तस्वीर दे कर सम्मान किया और 19 मार्च को निकलने वाली शोभा यात्रा में गरिमामई उपस्थित दर्ज कराने का निमंत्रण दिया सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष को विश्वास दिलाया और मार्केट से सभा विप्र समाज के बंधुओं से परिचय कराया और सहयोग राशि के साथ साथ विशाल शोभा यात्रा में अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं को लेकर शामिल होने का भरोसा दिया
मार्केट से मिलने वाले लोगों में मुख्य रूप से श्री शिवशंकर शर्मा जी,दामोदर शर्मा,राजीव उपाध्याय,सुनील शर्मा,शीलेंद्र कुमार शर्मा,मुरारी लाल पचौरी, हरिमोहन पाठक अरुण भारद्वाज ,प्रदीप मोहन पाठक,अवधेश पंडा आदि।

