Breaking News
2 माह पूर्व सेवानिवृत्त लेखाकार ने नही दिया ग्रांट रजिस्टर और कैशबुक चार्ज , सीडीओ ने कार्यवाही के दिये निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला विकास कार्यालय का निरीक्षण

सहपऊ खण्ड विकास कार्यालय से रिटायर्ड हुए है लेखाकार , हाथरस विकास खंड का भी रहा था चार्ज

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने जिला विकास कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी श्री पी०एन०यादव उपस्थित थ।
उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले।

विकास खण्ड सहपऊ से 31 दिसम्बर 2025 को सेवानिवृत्त लेखाकार दिनेशपाल सिंह द्वारा जिला विकास कार्यालय के ग्रान्ट रजिस्टर एवं कैशबुक का चार्ज नहीं दिया गया है। कार्यालध्यक्ष को श्री सिंह के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। श्री शैलेष कृष्ण वर्मन, की सेवा पुस्तिका देखी गयी जिसमें नोमिनी के नाम पर मॉ का नाम अंकित था, जबकि श्री वर्मन शादीशुदा है नॉमिनी में इनकी पत्नी का नाम एवं परिवार का विवरण अंकित कराने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार श्री वर्मन की एन०पी०एस० पासबुक देखी गयी जिसमें कोई अंकन नहीं पाया गया और न ही नॉमिनेशन अंकित पाया गया जिसे पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

आकस्मिक अवकाश पंजिका देखी गयी जिसमें 11 लोगो के नाम दर्ज है जिसमें से मात्र श्री रविन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, श्री संन्दीप कुमार सत्सगी, कनिष्ठ सहायक एवं श्री धनंजय गुप्ता, कनिष्ठ सहायक का आकस्मिक अवकाश अंकित पाया गया। शेष अन्य किसी सहायक का अवकाश नहीं चढ़ाया गया है जिसके सम्बन्ध में स्थापना सहायक श्री प्रभाकर शर्मा, से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

श्री अरविन्द्र कुमार एवं श्री बाबूलाल पत्रवाहक / चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जी०पी०एफ० पासबुक देखी गयी जो फरवरी, 2026 तक पूर्ण है लेजर में दोनो कर्मचारियों का फरवरी माह का विवरण अंकित नहीं पाया गया, जिसे अंकित करने के निर्देश पटल सहायक को दिये गये।

शिकायती पंजिकाओं का अवलोकन किया गया । जिसमे मुख्यमंत्री शिकायत पंजिका इस पंजिका के बिन्दु सं0 3,7,18,36,41,44,45,48 पर अनुपालन आख्या अंकित नही है। सम्बन्धित अधिकारियों से अनुपालन आख्या प्राप्त कर अंकित करने के निर्देश पटल सहायक को दिये गये।

शिष्टाचार पंजिका इस पंजिका के बिन्दु सं० 1,3,6,7,8,9,10,11,12,13,14,15,16,17,20,23,26,27,29,30,31,33,34, 35,40,43,46,47,48,49,50,52,53,54,55,56,57,58,59,60 पर अनुपालन आख्या अंकित नही है। समबन्धित पटल सहायक से जानकारी ली तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना निदेशक महोदय के कार्यालय में अधिकतम शिकायत लम्बित है उनको कई बार अवगत कराये जाने पर भी आतिथि तक उनके द्वारा कोई परिपालन आख्या प्राप्त नहीं कराई गयी है। जिस सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी हाथरस को निर्देशित किया गया कि परियोजना निदेशक, जि०ग्रा०वि०अभि० कार्यालय में कार्यरत श्री पवन मिश्रा, वरिष्ठ सहायक को माह मार्च 2026 का वेतन तभी आहरित किया जाये जब उनके द्वारा अपूर्ण सन्दर्भों की परिपालन आख्या प्राप्त करा दी जाये।

मण्डल स्तर से प्राप्त शिकायत पंजिका के बिन्दु सं० 1,3,4,5,6,7,8,9,13,18,20,21,22 पर अनुपालन आख्या अंकित नही है। सम्बन्धित अधिकारियों से अनुपालन आख्या प्राप्त कर अंकित करे साथ ही जिला विकास अधिकारी हाथरस को निर्देशित किया गया कि पटल सहायक श्री धनंजय गुप्ता, कनिष्ठ सहायक का माह मार्च, 2026 का वेतन तभी आहरित किया जाये जब उनके द्वारा अपूर्ण सन्दर्भ को पूर्ण कर दिया जाये।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page