Breaking News
ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

सादाबाद। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी को ज्ञापन सौंपकर अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानों ने पंचायत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के विधानसभाध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और अपने-अपने गांवों की समस्याओं व आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि यदि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्धारित समयावधि में संपन्न नहीं हो पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा प्रशासक नियुक्त करना उचित नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाते हुए उनके अधिकारों को यथावत रखा जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और गांवों का समग्र विकास निरंतर जारी रह सके। इस दौरान प्रधान धर्मपाल, राकेश, हरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सतेंद्र कुमार, रनवीर सिंह सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। विधायक ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि वह ग्राम प्रधानों की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।

Akhilesh Varshney

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page