हाथरस। अधिकार मोर्चा राम (पार्टी ) द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया।यह ज्ञापन गांव बूलगढ़ी थाना चंदपा में हुई दुर्घटना के प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने के संबंध में था ।
ज्ञापन में उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक किसी भी निर्दोष व्यक्ति साथ अन्याय न होने दिया जाए।अगर किसी को गलत तरीके से अभियुक्त बनाया गया हे तो उसके विरुद्ध की गई कार्यवाही की निष्पक्ष तरीके से समीक्षा की जाए।जांच के आधार पर वास्तविक दोषियों के विरुद्ध विधिसमस्त कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने बालों मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय शर्मा,जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सौरभ पराशर,जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा दीनू पंडित,जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा,जिला सचिव प्रदीप शर्मा,जिला सचिव अभिषेक पाठक,जिला सचिव मनोज उपाध्याय,जिला सचिव धर्मेन्द्र कुमार,कुमकुम चौहान जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,नगर अध्यक्ष सासनी कालू पंडित,नगर अध्य्क्ष सादाबाद सोनू गौतम,जिलाध्यक्ष गो रक्षा प्रकोष्ठ धर्मपाल उपाध्याय,ललितेश शर्मा जिला महामंत्री,जिला कार्यकारणी सदस्य जय नारायण शर्मा,जिला कार्यकारणी सदस्य ऋषभ शर्मा,हरेन्द्र उपाध्याय,यश पचौरी युवा मोर्चा,ऋषभ गौतम,अजीत कुमार,अजय शर्मा,आदि दर्जनो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हाथरस। जिले के प्रमुख व्यवसायी एवं काके सक्सेना टेंट, लाइट एवं केटर्स के स्वामी श्री राकेश सक्सेना (काके बाबू) के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर जिला हाथरस टेंट, लाइट, केटर्स, फूल एवं साउंड व्यापारी एसोसिएशन द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अलीगढ़ रोड स्थित कोठीवाल धर्मशाला (हाथरस गेट थाने के सामने) में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अवधेश पंडा ने की। सभा में जिले की सभी तहसीलों एवं कस्बों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि राकेश सक्सेना ने अपने परिश्रम, ईमानदारी और कार्यकुशलता से हाथरस के टेंट एवं लाइट व्यवसाय को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि श्री दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया मंदिर पर लगने वाले प्रसिद्ध बलदेव छठ मेले की भव्य टेंट एवं लाइट सजावट का कार्य पहले बाहरी ठेकेदार करते थे, लेकिन काके सक्सेना ने इस जिम्मेदारी को संभालते हुए वर्षों तक सफलतापूर्वक कार्य किया और मेले का सरकारी ठेका भी लिया। उन्होंने कम समय में जिस स्तर का कारोबार स्थापित किया, वह पूरे व्यापार जगत के लिए प्रेरणादायक है। वक्ताओं ने कहा कि उनके असामयिक निधन से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा टेंट, लाइट एवं केटर्स व्यापारी समाज गहरे शोक में है। एसोसिएशन ने शासन-प्रशासन से शोकाकुल परिवार को अधिकतम आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से संवेदनशीलता के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: रामशरण नरूला, मुरारी लाल पचौरी, गोपाल वार्ष्णेय, आशीष शर्मा, रिंकू सिंह (लाइट वाले), पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा, हरिमोहन पाठक, अनिल दीक्षित, अवधेश पंडा, दुर्गेश ओछा (सादाबाद), विष्णु शर्मा, नवल किशोर अग्रवाल, आकाश दीक्षित, रानू शर्मा (सिकंदराऊ), अनिल कुमार सिंह, विनीत वार्ष्णेय, जोली पंडित, स्वामीदास हलवाई, हरीकिशोर नरूला, हरिवंश अरोरा, पवन शर्मा (लाइट वाले) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती हेमलता अग्रवाल के कार्यालय पर जुटे वरिष्ठ पदाधिकारी
22 जुलाई को उत्सव गार्डन सादाबाद में होने वाले विधानसभा सादाबाद का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की बनी रणनीति
सादाबाद (हाथरस)। भारतीय जनता पार्टी मंडल सादाबाद द्वारा आगामी 22 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विशाल ‘बूथ सम्मेलन’ की भव्य तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नगर पंचायत सादाबाद की चेयरमैन श्रीमती हेमलता अग्रवाल के कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम व भाजपा मंडल महामंत्री व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पंचायत सादाबाद के मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर ने बताया कि संगठन की असली शक्ति बूथ स्तर पर ही निहित होती है। उन्होंने कहा कि “संगठन सर्वोपरि — बूथ सशक्त, भाजपा सशक्त” के मूल मंत्र के साथ हर बूथ, हर कार्यकर्ता और हर मतदाता तक पहुंचना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।
बैठक के दौरान उपस्थित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ सम्मेलन को सफल, प्रभावी और ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की शक्ति बूथ से ही प्रारंभ होती है, इसलिए प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करना सभी का दायित्व है। बैठक में कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी, सम्मानित मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी 22 जुलाई के सम्मेलन को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ मंडल महामंत्री चरन सिंह सागर चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल प्रदेश परिषद सदस्य हेमंत गौतम हर स्वरूप वर्मा अनिल पाराशर उर्फ डब्बू बबलू गौतम यतेंद्र शर्मा पवन अग्रवाल हाफिज शब्बीर अहमद गिरीश शर्मा जितेंद्र गौतम अगर लाल वाल्मीकि अंकित सागर आदि लोग मौजूद रहे
हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड, हाथरस स्थित गौमाता, श्री गिरिराज भगवान एवं प्रातःस्मरणीय परम पूज्य पंडित श्री गया प्रसाद जी महाराज की परम पावन तपोभूमि में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के द्वितीय दिवस परम पूज्य आचार्य श्री वल्लभ जी महाराज ने परीक्षित-शुकदेव संवाद, भगवान कपिलदेव द्वारा माता देवहूति को प्रदत्त सांख्य योग का दिव्य उपदेश, ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि की रचना, भीष्म स्तुति, सती चरित्र, माता पार्वती की कठोर तपस्या तथा भगवान शिव-पार्वती विवाह का अत्यंत भावपूर्ण एवं रसपूर्ण वर्णन किया। कथाव्यास ने कहा कि राजा परीक्षित और श्री शुकदेव जी का संवाद संसार के प्रत्येक जीव के लिए आदर्श है। जब जीवन का अंतिम समय निकट हो, तब मनुष्य को समस्त सांसारिक मोह का त्याग कर भगवान के नाम, कथा और भक्ति में अपने मन को लगाना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा ही मनुष्य को भय, मोह और जन्म-मरण के बंधन से मुक्त करने का मार्ग दिखाती है। महाराज श्री ने भगवान कपिलदेव द्वारा माता देवहूति को बताए गए सांख्य योग का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य जब अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानकर भगवान की निष्काम भक्ति करता है, तभी उसे संसार के दुखों से मुक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि भक्ति के बिना ज्ञान और वैराग्य अधूरे हैं।
कथा में ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि की रचना का भी सुंदर वर्णन किया गया। कथाव्यास ने बताया कि सम्पूर्ण सृष्टि भगवान की दिव्य शक्ति से संचालित होती है तथा प्रत्येक जीव का परम लक्ष्य भगवान की भक्ति प्राप्त करना है। इसके उपरांत सती चरित्र, माता पार्वती की तपस्या एवं भगवान शिव-पार्वती विवाह का अत्यंत मनोहारी वर्णन किया गया। महाराज श्री ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह त्याग, तपस्या, श्रद्धा, समर्पण और सनातन संस्कृति के आदर्शों का अनुपम संदेश देता है। माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया, जो दृढ़ संकल्प और अटूट भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। कथा के दौरान भगवान शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झाँकी प्रस्तुत की गई। झाँकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे तथा पूरा कथा पंडाल “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोषों से गुंजायमान हो गया। श्रीकृष्ण गौशाला का विशाल कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, जहाँ उपस्थित श्रोताओं ने कथा एवं झाँकियों का भक्तिभाव से आनंद लिया। आचार्य श्री वल्लभ जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव स्वयं वैष्णवों में श्रेष्ठ हैं तथा श्रीमद्भागवत कथा के महान रसिक हैं। भगवान शिव एवं माता पार्वती की कृपा तथा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सुख, शांति, सद्बुद्धि एवं भगवान श्रीकृष्ण की निष्काम भक्ति का संचार करता है। इस अवसर पर श्री गोविंद बल्लभ,श्री श्याम सुंदर शर्मा (बंटी भैया), श्री पंकज खंडेलवाल, योगा पंडित जी (ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष), प्रशांत बौहरे जी (पूर्व अध्यक्ष), संजय शर्मा जी (पूर्व अध्यक्ष), रामकुमार शर्मा, सचिन अग्रवाल, कमलेश बंसल, हेमकांत शर्मा जी, किशन मामाजी, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी जी, रिंकू लाला,सीमा अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, राशि संगीता, सुनन्या, रश्मि जैन, विनीत दुबे, श्री अजय अग्रवाल, रामअवतार जी अग्रवाल, अशोक आंधीवाल,श्री अनूप अग्रवाल, एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अलीगढ़ : अचलताल स्थित हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर में विभिन्न जानकारियां दी जा रहीं हैं। जिससे स्काउट्स हर मुश्किलों का सामना कर सकें। उनमें किसी भी विषम परिस्थिति त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो सके। शिविर में प्रवेश सोपान, प्रथम सोपान और द्वितीय सोपान के कुल 40 छात्र-छात्राएं पूरे अनुशासन के साथ भाग ले रहे हैं। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सक्सेना ने कहा कि स्काउट्स को समाज में परिपक्व की निगाह से देखा जाता है। माना जाता है कि स्काउट्स हर परिस्थिति में आगे बढ़ते हैं। कहीं पर कोई समस्या आगे वह उसका मुकाबला करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसलिए प्रशिक्षण में आप सभी भी बेहतर करने की कोशिश करें।
राहुल सांकृत्यायन ने कहा कि स्काउट्स के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। अनुशासित स्काउट्स बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल कर सकते हैं। विवेक तोमर और गौतम सैनी भी स्काउट्स का हौसला बढ़ाया। कहा, यहां से प्रक्षिक्षण के बाद आप एक सक्षम नागरिक की तरह तैयार होकर समाज में कार्य करें। प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा, गांठ और तंबू, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया गया। 21 जुलाई को सभी स्काउट्स को प्रमाण पत्र देकर शिविर का समापन होगा।
हाथरस : एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में दूसरी बार रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदानियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर का शुभारंभ संयुक्त रूप से आरएसएस जिला विभाग सह सम्पर्क प्रमुख दुर्गेश जी,एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, सभासद गीतांजलि शर्मा, महेश चंद्र वर्मा मण्डल महामंत्री, मा. संघ चालक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत एवं गौरव पाठक द्वारा किया गया। शुभारंभकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “रक्तदान केवल मानव शरीर से ही प्राप्त होता है। इसे किसी फैक्ट्री या कारखाने में नहीं बनाया जा सकता। यह केवल ह्यूमन प्रक्रिया है। इसीलिए रक्तदाताओं के दान से ही दूसरों के जीवन को बचाने का ईश्वरीय कार्य होता है और दूसरों का जीवन बचता है।”
शिविर संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, गौरव पाठक, चेतन उपाध्याय (बब्बी पंडित) एवं नितिन वर्मा (विक्की वर्मा) ने बताया कि मैण्डू में घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से कैंपेन किया गया। लोगों में शिविर को लेकर भारी उत्साह था। इसी कारण रक्तदानी बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि “रक्त का मोल अनमोल होता है”। एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। 80 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें सभी ब्लड ग्रुप का रक्त संग्रह हुआ। आयोजकों ने संकल्प लिया कि हम लोग मैण्डू में नियमित अंतराल के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स मानव अधिकारों के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहता हैं। इस अवसर पर उपवेश कौशिक, शैलेन्द्र सांवलिया, उद्धव कृष्ण शर्मा, मुरारी चौधरी, रवि गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल, मनोज वर्मा, लोकेंद्र सिंह वर्मा, राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मोहित वर्मा, संदीप गोस्वामी, रवि मोहन उपाध्याय, गगन शर्मा, प्रेम सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह, सोनू शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।
हाथरस। सासनी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेदप्रकाश ने रविवार को सासनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोमरी, बसई काजी और टिकारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। सीएमओ ने वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
सासनी सीएचसी में निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली की भी जांच की। उन्होंने एंबुलेंस चालक से दिनभर की सेवाओं की जानकारी ली। चालक ने बताया कि दो मरीजों को अस्पताल लाया गया था। एंबुलेंस की लॉग बुक की जांच में पाया गया कि एक मरीज को कॉल के 5 मिनट और दूसरे को 9 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया। मरीजों के परिजनों ने भी एंबुलेंस सेवा की सराहना की और बताया कि वाहन समय पर उपलब्ध हुआ तथा चालक द्वारा कोई शुल्क नहीं मांगा गया।
सीएमओ ने दो दिन पहले सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराने वाली तीन महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। सभी महिलाओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और चिकित्सा स्टाफ के व्यवहार की प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी परिसर के शौचालय में पाइप चोक होने की समस्या से सीएमओ को अवगत कराया। इस पर सीएमओ ने तत्काल नगर पालिका सासनी के अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया और समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
हाथरस। नायगंज स्थित 1008 श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय श्री 108 शिवदत्त जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पदम दत्त जी महाराज ने कहां कि संगति का व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है यदि आप गलत संगति में बैठेंगे तो हमारे आचार विचार भी ऐसे ही बनेंगे गलत संगति में बैठने वाले लोग गलत ही करेंगे,वह अच्छा, बुरा भूल जाते हैं, वह इतने दुष्ट हो जाते हैं कि वह अपने प्रिय जनों को भूल जाते हैं जैसे आप किसी सर्प को दूध पिलाओगे तो वह जहर ही उगलेगा ऐसे दुष्ट व्यक्ति के लिए आप कितना भी कुछ कर लो उसकी प्रवर्ति नही बदलती है, यदि वह मुनियों की संगति में रहेगा तो अचार विचार बदलेगा, भक्ति करेगा उपाध्याय करेगा उसके अंदर के विचार बदलेंगे।
उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक संख्या दुष्टो की है जिस व्यक्ति को सभी लोग चाहते हैं उसका समाज में भी सम्मान मिलता है मुनि शिवदत्त जी महाराज ने कहा कि आजबकल के बच्चे पूछते हैं यह भगवान की प्रतिमा पत्थर की बनी हुई है और जहां हम बैठे हैं वह भी पत्थर है फिर हम इनको क्यों पूजते हैं उन्होंने उदाहरण दिया कि यह छोटा सा कागज है और हम इसको ऐसे ही फेंक देते हैं लेकिन यही छोटे से कागज पर यदि 2 लाख की मुद्रा लिख दी जाये ओर गवर्नर के साइन हो जाए तो क्या हमसे फेंक देंगे नहीं,कियोकि इसकी कीमत हो जाएगी हम इस छोटे से टुकड़े के लिए भगवान की पूजा छोड़ देते हैं महाराज के आहार बिहार छोड़ देते हैं पत्थर की यह प्रतिमा में मुनि वर मंत्र फुखते हैं तो इस प्रतिमा आत्मा प्रवेश कर जाती है और यह प्रतिमा पूजनीय हो जाती है यदि कोई व्यक्ति कपड़े बदलकर प्रतिमा रखता है तो और पुनःकपड़े पहन लेता है तो किया वह भगवान हो जाता है , हमने भगवान आदिनाथ को नहीं देखा भगवान महावीर को नहीं देखा लेकिन जो मुनि है उनको देखा है, भगवान आदिनाथ, भगवान,महावीर भी ऐसे ही होंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन,अनिल जैन गुड्डू, अमित जैन पंकज जैन मोबाइल,सुभाष चंद जैन,धर्मेंद्र जैन,संजीव जैन सूत वाले, अरविंद जैन राजा बाबू, सतेंद्र जैन, विजय जैन लोहिया, राज कुमार जैन लोहिया, संदीप जैन ज्वेलर्स, यतीश जैन,हिमांशु जैन,आकाश जैन, गुड्डा जैन,आशीष जैन, कपिल जैन चूर्ण,राजा जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन अमीन राजेश जैन बैंक, संजीव जैन भूरा, अमित जैन लुहाडि़या, जितेंद्र जैन रेडीमेड, अतुल जैन वसुंधरा, मनीष जैन, हरविन्द जैन,दीपक जैन, अनिल जैन, पवन जैन, पंकज जैन ट्रंक अभिषेक जैन संतोष जैन,पी के जैन इंजीनियर,संजीव जैन सेनेटरी,आदि मौजूद थे।
हाथरस। शहर के मोहल्ला बालापट्टी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व शिक्षक अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ने उन्हें घर के एक कमरे में बंद कर रखा है, जिसके कारण वह पिछले आठ दिनों से भूख और प्यास की गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी जान खिड़की के सहारे बची हुई है। पीड़ित अशोक कुमार के अनुसार, वह पिछले सात वर्षों से पत्नी द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार हैं। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी अक्सर उन्हें कमरे में बंद कर बाहर चली जाती है। इस बार भी वह घर से जाने से पहले केवल चार दिनों का भोजन बनाकर रख गई थीं। भोजन समाप्त होने के बाद वह कई दिनों तक भूखे रहे और बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो यह बेहद गंभीर और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला है। फिलहाल मामले में संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हाथरस। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के निर्देशन में शनिवार को जनपद में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ देशी शराब एवं कंपोजिट शराब की फुटकर दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। दुकानों में उपलब्ध मदिरा स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर उसका मिलान किया गया। साथ ही रैंडम आधार पर बोतलों के क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा की वैधता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे POS मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत स्कैनिंग के बाद ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इसके अतिरिक्त अलीगढ़ प्रवर्तन-3 टीम के साथ संयुक्त रूप से जीटी रोड स्थित ढाबों एवं वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध मदिरा के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाना तथा आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना रहा।