Breaking News
सड़क को ऊंचा उठाकर बनाने से जलभराव एवँ विधायक कोठी से नालियों को डायबर्ट करने का विरोध ,विवेकानन्द नगर वासियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन,गाड़ी से नही उतरे ईओ तो गाड़ी के आगे बैठी महिलाएं

हाथरस। ऊंची उठाकर सड़क बनाने एवँ नाली निर्माण की खामियों व जलभराव को लेकर हाथरस नगर पालिका क्षेत्र के विवेकानंद नगर निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। घरों से निकल कर महिला ,पुरूष और बच्चों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। नायब तहसीलदार और ईओ ने मौके पहुँचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की लेकिन प्रदर्शनकारी तुरंत कार्यवहीँ पर अड़े रहे। मौके से बापस जा रहे ईओ की गाड़ी के आगे महिला व पुरुष बैठ गये। करीब एक घंटे ईओ को घेरे रखा। भरी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को सँभाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ रोड स्थित विवेकानंद नगर में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का निवास है। बताते है कि जिस गली में विधायक का आवास है उस गली को वर्ष अक्टूबर 2022 में नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क बिल्कुल ठीक और नई थी कहीं से टूटी या खराब नही हुई थी। अचानक एक दिन सड़क ऊंची करने की बात कह कर कुछ लोगों ने सड़क को उखाड़ दिया और इंटरलॉकिंग टाइल्स भी ट्रेक्टर में भरकर ले गये। इसके बाद सड़क के दोनों और नाली निर्माण कार्य शुरू हो गया।


विवाद तब बढ़ गया जब सदर विधायक के आवास के शुरूआत और अंत तक नाली को बीच रास्ते से काटकर दूसरी साइड की नाली की ओर डाईबर्ट कर दिया गया। सड़क एवँ नाली ऊंची होने के कारण पीछे निवास करने वालों की गली में जलभराव होने लगा। जलभराव से परेशान स्थानीय निवासी महिला व पुरुष आज सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि उन्होने सम्बंधित समस्या को लेकर ईओ को 14 अगस्त को प्रर्थना पत्र दिया था लेकिन ईओ ने कोई कार्यवाही नही की। कार्यवाही न होने और जलभराव को लेकर आज सड़कों पर प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ा। करीब 2.5 घंटे चले प्रदर्शन के बाद पालिका की जेसीबी ने आकर डायबर्ट की गई नालियों को मिट्टी से ढका ओर नालियों को खोला। जिसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गये।

एसी में बैठे रहे ईओ, गर्मी में बेहाल रहे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन कर रहे विवेकानंद नगरवासी जलभराव दूर करने के लिये नाली खुलवाने की मांग करते रहे लेकिन ईओ गाड़ी में जाकर बैठ गये।ईओ के व्यवहार से नाराज प्रदर्शनकारी महिला पुरुष गर्मी में सड़क पर ही ईओ की गाड़ी के आगे बैठकर नारेबाजी करते रहे। करीब एक घंटे से अधिक प्रदर्शनकारीयों ने ईओ की गाड़ी को जाने नही दिया। गर्मी से बेहाल प्रदर्शन कर रहे महिला व पुरुषों को पास के ही दुकानदारों ने पानी पिलाया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page