भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सावन महोत्सव में हुये भव्य सांस्कृतिक कर्यक्रम
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 23 hours ago
श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के सानिध्य में विश्व शांति और आपसी सद्भावना के लिए हुआ श्री विष्णु यज्ञ
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 24 hours ago
विकास भवन में निरीक्षण के दौरान सात अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन रोकने के आदेश
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 2 days ago
91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गुहार: सोलर लगवाया, फिर भी पूरा बिजली बिल भरने को मजबूर
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
श्रावण मास में श्री गोपेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार,श्री अग्रवाल युवा मंडल ने बांटी पूड़ी प्रसादी
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
Top 10 News
सादाबाद में 21 को होगी किसानो की महापंचायत
अखिलेश यादव से मिले सपा नेता चौ. सत्यवीर
अल्ट्रा मैराथन में मोहन ने जीता मैडल
गांव सलेमपुर में निकला 12 फुट लंबा अजगर
सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का हार्ट अटैक से निधन
भक्ति में सराबोर रहा सादाबाद, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान
सादाबाद के मोहन ने जीते तीन स्वर्ण पदक
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का एमडी हॉस्पीटल में हुआ भव्य स्वागत
हथरस
समाचार
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सावन महोत्सव में हुये भव्य सांस्कृतिक कर्यक्रम
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 23 hours ago
श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के सानिध्य में विश्व शांति और आपसी सद्भावना के लिए हुआ श्री विष्णु यज्ञ
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 24 hours ago
विकास भवन में निरीक्षण के दौरान सात अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन रोकने के आदेश
भव्य प्रभात हाथरस- Est 0 min
- 0 Views
- 2 days ago
91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गुहार: सोलर लगवाया, फिर भी पूरा बिजली बिल भरने को मजबूर
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
श्रावण मास में श्री गोपेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार,श्री अग्रवाल युवा मंडल ने बांटी पूड़ी प्रसादी
भव्य प्रभात हाथरस- Est 1 min
- 0 Views
- 2 days ago
ताज़ा
ख़बर
वेद भगवान की शोभायात्रा के बाद ही होगा दाऊजी महाराज मेले का शुभारंभ ,जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परंपरा से कराया अवगत, प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
हाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधिमंडल ने सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं मेला रिसीवर श्री अतुल वत्स को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि श्री वेद भगवान की शोभायात्रा निकलने के बाद ही ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मेले का शुभारंभ होता है। यह परंपरा मेला प्रारंभ होने के समय से ही निरंतर चली आ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष श्री वेद भगवान की शोभायात्रा गणेश चतुर्थी, 14 सितंबर को तथा देव छठ 17 सितंबर को मनाई जाएगी।
इस अवसर पर श्री वेद भगवान में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तिथि एवं कार्यक्रमवार जानकारी का पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा गया। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स का श्री वेद भगवान की प्रसादी स्वरूप पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से श्री वेद भगवान के कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रमों के लिए पूर्व में प्रदान की जाने वाली धनराशि के संबंध में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महोत्सव सभापति शौर्य शर्मा सर्राफ, आचार्य बागीश दत्त गौड़, आचार्य मनोज द्विवेदी, पं. जयशंकर पाराशर, श्री भंवर सिंह पोरुस, पूर्व बीएसए, बृजेश वशिष्ठ, अध्यक्ष शिक्षा मित्र तथा पं. हेमेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में “श्री वेद भगवान की जय” एवं “दाऊजी महाराज की जय” के जयघोष के साथ ज्ञापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सावन महोत्सव में हुये भव्य सांस्कृतिक कर्यक्रम
हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा बुधवार को आगरा रोड, स्थित एक पैलेस में सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिषद परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम, सौहार्द, संस्कार एवं पारिवारिक एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर तत्पश्चात वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष कमलेश जैन एवं मुख्य अतिथि श्री जे.के. अग्रवाल , प्रिंसिपल दून पब्लिक स्कूल , श्री गौरव आर्य , पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र की गरिमामयी उपस्थिति मे हुआ। सावन महोत्सव में परिषद परिवार के सदस्यों का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया,सभी मातृशक्तियों को सुंदर चुनरी ओढ़ाकर तथा पुरुष सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस आत्मीय स्वागत से पूरे कार्यक्रम का वातावरण खुशनुमा, पारिवारिक एवं उत्साहपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए चटपटे एवं स्वादिष्ट व्यंजनों से जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने पारिवारिक वातावरण में भोजन का आनंद लिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम परिषद के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ कार्यक्रम में सहभागिता कर मनमोहक नृत्य, गीत, कॉमेडी एवं विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सभी प्रस्तुतियों में सावन की मस्ती,देश भक्ति,प्रेम,दोस्ती उत्साह और पारिवारिक आनंद की सुंदर झलक देखने को मिली। सभी दायित्व धारियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं परिषद परिवार के सभी सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों एवं उत्साह से वातावरण गूंजता रहा।

सभी प्रतिभागियों का सम्मान एवं उनको उपहार वितरण किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले सभी सदस्यों को आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सावन महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिषद परिवार के आपसी प्रेम, एकता सेवा,संस्कार, सहयोग एव समर्पण का सुंदर उत्सव बनकर सामने आया।
अंत में भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा हाथरस के अध्यक्ष कमलेश जैन,सचिव अंकुल जैन,कोषाध्यक्ष अंकित वाष्णैय, महिला सहभागिता सीमा वाष्णैय ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। संस्कार शाखा परिवार में कल दो नये दंपत्ति पहले स्वर्ण पैलेस के मालिक शिवम जैन – शिखा जैन एवं दूसरे दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे० के० अग्रवाल – नम्रता अग्रवाल ने परिषद के संस्कारित, पारिवारिक वातावरण से प्रभावित होकर परिषद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल एवं मनोरंजन से भरपूर संचालन एंकर विशाल जैन एवं खुशबू जैन ने किया और सभी दंपत्तियों का युगल गेम कराकर एवं मनोरंजन सरप्राइज पूछकर उन्हे आनंदित किया।

मातृशक्तियों की बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी को भाव विहोर कर दिया जिसमे शिल्पी गोयल, रुपाली अग्रवाल, उषा गुप्ता, प्रीति जैन एवं अन्य के द्रारा भारत देश की सभी राज्यों की वेशबूसा में शानदार प्रस्तुति देकर सभी को अचंभित कर दिया। दीपक वशिष्ठ, रेनू खंडेलवाल-नीतू अग्रवाल ने कामेडी प्रस्तुत की, देवेंद्र , राकेश वाष्णैय उमा शंकर गुप्ता, शालिनी अग्रवाल एवं अध्यक्ष कमलेश जैन के सामूहिक गायन ने शमा बांध दिया, सी.ए. भूषण अग्रवाल जी ने अपने वांशुरी वादन से सभी को मंत्र मुग्ध किया, प्रीति- रशमि वाष्णैय, श्रीमति प्रियवंदा गर्ग-विजय कृष्ण गर्ग, राकेश वाष्णैय – मालती जी, रुचि-अनुराग व अनूप जैन-सारिका जैन बहुत ही सुंदर युगल नृत्य प्रस्तुत किया । संस्कार शाखा के समस्त दायित्व धारियों अंकित – सोनम, सीमा-देवेंद्र, मनोज-शालिनी, रुचि-कृष्ण कुमार, अंकुल-खुशबू, राहुल-अक्षिता, प्रवीन-अनुजा, प्रवीन-नीतू, एवं अध्यक्ष कमलेश-उषा जैन ने संयुक्त रुप से तैयार की सुंदर मैलोडी को देख सभी उपस्थित जन समुह की तालियों ने संपूर्ण वातावरण को गुंजायमान कर दिया। अंत मे अध्यक्ष कमलेश जैन ने अध्यक्षीय उदवोधन एवं सचिव अंकुल जैन एवं सीमा वाष्णैय सभी पुरुष व महिला सदस्यों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में मुख्य सीमा वाष्णैय के साथ उषा जैन,नीतू अग्रवाल,अक्षिता शर्मा, खुशबू जैन एवं सोनम वाष्णैय, अंकित वाष्णैय, मनोज अग्रवाल राया वालों अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास रत्न सतीश चंद्र गोयल, अनिल वार्ष्णेय जी, अति सम्मानित सदस्य श्री मुरारी लाल जी अग्रवाल, ऋषि बंसल जी, सुभाष खेमका जी, विजय कृष्ण गर्ग जी, राजकुमार अग्रवाल जी, कपिल अग्रवाल जी, पूर्व अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जी, हरीश वार्ष्णेय जी, संजय वार्ष्णेय जी, दीपक जी, गगन जैन जी मोहित अग्रवाल जी, विवेक मल्होत्रा, गजाधर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल जीएसटी, कृष्ण कुमार अग्रवाल गौरी गारमेंट, नितिन अग्रवाल, पारस मित्तल मनीष अग्रवाल, आकाश अरोड़ा, डॉ मनोज शर्मा, राकेश वार्ष्णेय जी, विवेक वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय ,मोहित मित्तल, संकेत जैन, जस मित्तल, प्रतीक अग्रवाल, सौरभ कोठारी, चिराग गोयल, अमित अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, नवीन खंडेलवाल, भगवत स्वरूप गर्ग, अनूप जैन, विकास मित्र लकी कंसल, अंकित वाष्र्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, आनंद गोयल जी, दुर्गेश गुप्ता जी, राहुल शर्मा जी, प्रवीण कुमार वर्मा, अनुराग महेश्वरी, सौरभ गुप्ता, संजय गर्ग जी, दीपक वशिष्ठ, योगेश बंसल, आशीष अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, नीरज शर्मा, सी ए भूषण अग्रवाल, देवेंद्र कुमार वाष्र्णेय, सुधीर अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता एवं मातृशक्ति में अक्षिता शर्मा, नीतू अग्रवाल, रुचि माहेश्वरी, अंजलि कंसल, कोमल माहेश्वरी, प्रीति वार्ष्णेय, रुचि अग्रवाल, वंदना वार्ष्णेय, विनीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अनुजा गौतम, प्रीति जैन सुनीता जैन, रश्मि गुप्ता, प्रियंवदा गर्ग, मालती वार्ष्णेय, लता अग्रवाल, सुधा बंसल एवं अन्य महिलाओं की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के सानिध्य में विश्व शांति और आपसी सद्भावना के लिए हुआ श्री विष्णु यज्ञ
हाथरस। श्री दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजि.), हाथरस के सानिध्य में विश्व शांति, आपसी सद्भावना, भाईचारे एवं ग्रह शांति की कामना को लेकर श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रावण मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, शुक्रवार, संवत 2083 तदनुसार 28 अगस्त 2026 को श्री वेद भगवान शिविर में धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
यज्ञ से पूर्व सर्वप्रथम भगवान गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई। इसके पश्चात ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद की मंत्रोच्चार के साथ चार कलशों में स्थापना की गई। कलशों को अंगवस्त्र एवं फूल मालाओं से सजाया गया। श्री वेद भगवान के चित्रपटों को भी पुष्प मालाओं से सुशोभित किया गया तथा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

आचार्य बागीषदत्त गौड़ एवं श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा के सानिध्य में मुख्य यजमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी को श्री वेद भगवान के प्रसाद स्वरूप पीत पटिका पहनाकर सम्मानित किया गया।
पं. जयशंकर पाराशर, पं. आदित्य स्वरूप शर्मा एवं पं. देव स्वरूप शर्मा सहित अन्य विद्वानों ने यज्ञ एवं पूजन में सहभागिता की। इस दौरान लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा-अर्चना भी की गई। 1101 आहुतियों के विष्णु यज्ञ, 111 आहुतियों के गायत्री मंत्र यज्ञ तथा 701 आहुतियों के लक्ष्मी नारायण विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
यज्ञ की व्यवस्थाओं को पं. जयशंकर पाराशर एवं पं. सत्येंद्र स्वरूप शर्मा द्वारा व्यवस्थित रूप से संभाला गया।
श्री वेद भगवान एवं श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो” सहित गौ माता, भारत माता, बलदेव बाबा, रेवती मैया एवं सभी देवी-देवताओं के जयकारे लगाए। “पार्वती पतये हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
अंत में सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

