Breaking News
सादाबाद में गूंजती रहीं सुंदरकांड की चौपाइयां, जगह- जगह बांटा गया प्रसाद

सादाबाद। सादाबाद में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरे कस्बे में धार्मिक माहौल देखने को मिला और जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर बूंदी, सब्जी पूड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया। सादाबाद तहसील परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन कर भगवान श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। तदुपरांत प्रसादी का वितरण किया गया। इधर, जवाहर बाजार में अनुराग गुप्ता व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। सिनेमाहॉल के सामने बगीची वाले हनुमान मंदिर के पास लोगों को स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर अमरीश अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, नवल किशोर गोयल, अतुल गोयल, मोहन जिंदल, दीपक बंसल, अंकुश अग्रवाल, प्रिंयकर गर्ग, गनपति, आदि थे।

मीरपुर में रैली निकाल कर दिया स्कूल चलो अभियान का संदेश

सादाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय मीरपुर के संयुक्त बैनरतले स्कूल चलो रैली गुरूवार को निकाली गई। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पोहप सिंह ने किया। रैली ने पूरे गांव में भ्रमण किया और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। नवीन नामांकन के लिए विद्यालय के स्टाफ के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल वाटिका के अंतर्गत आने वाले बच्चों का भी नामांकन प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक में कराया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने सहभागिता की। प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक मोनू बंसल ने बताया कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान सरकार द्वारा निहित है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सदस्य के अलावा विद्यालय स्टाफ इंचार्ज प्रधान अध्यापक हेमंत कुमार मोनू बंसल ,चारुल गर्ग अमरीश अग्रवाल वर्षा राना, शिवानी उपाध्याय, कुसुम लता, नीतू चौधरी, मंजूलता आदि थे।

सादाबाद में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 161 मरीजों की हुई जांच, 41 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित

सादाबाद। कस्बा स्थित अग्रसेन सेवा सदन में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड जचौदा एवं श्याम स्टील लिमिटेड, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र के नेत्ररोगी उमड़ पड़े।
शिविर में अनुभवी एवं योग्य नेत्र चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों की आंखों की जांच की गई। कुल 161 मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपनी आंखों का परीक्षण कराया। जांच के दौरान 41 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड जचौंदा भेजा गया। डॉ. अनुभव अग्रवाल ने बताया कि इन मरीजों का ऑपरेशन संस्थान में आधुनिक तकनीक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ किया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि मिल सकेगी। शिविर में डॉ. अनुभव उपाध्याय के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम में कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार एवं सहयोगी रामेश्वर दयाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संविलियन विद्यालय सादाबाद में द्वितीय धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सादाबाद। संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षा और सांस्कृतिक झलक एक साथ देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत नव प्रवेशी विद्यार्थियों के तिलक एवं स्वागत के साथ हुई, जिससे विद्यालय में उनके नए शैक्षणिक जीवन का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को शैक्षिक किट भी प्रदान की गई, जिससे उनके अध्ययन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाफल भी वितरित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर उपस्थित अतिथियों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल एवं खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और प्रतिभा विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह, शिक्षक योगेश शरण शास्त्री, पूर्व सभासद मंजू देवी, एसएमसी अध्यक्ष वीरी सिंह, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हनुमान जयंती पर संत आश्रम बगीची पर हुआ विशाल भंडारा, सभासद अभिषेक राज व कमलकान्त ने पूजा अर्चना व फीता काट किया शुभारम्भ

हाथरस। अशोका टाकीज स्थित संत आश्रम बगीची पर हनुमान जयंती के मौक़े पर आयोजित विशाल भंडारे का शुभारम्भ सभासद अभिषेक राज व सभासद कमलकान्त वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना, आरती उतारकर व फीता काटकर किया था। स्वंय अपने हाथों से प्रसादी वितरित की थी। श्रद्धालू बड़ी संख्या में शामिल हुये थे और विभिन्न स्थानों से आये लोगों ने हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक लवकुश ने दोनों सभासदों का पटका पगड़ी पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया था। पूरे परिसर को फूल-मालाओं, झालरों और रोशनी से सजाया गया था। भंडारे मे भोजन और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। सभासद अभिषेक राज ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष हनुमान जयंती पर वार्ड मे इसी प्रकार के भंडारे और धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।इस मौक़े पर शेर सिंह, रूपेश अनिल देवा कुशवाहा राजेश चंद्रमोहन कल्लू पिंटू अजित गोपाल नेता जी बिल्लू मनीष आदि मौजूद थे।

मुरसान ब्लॉक में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह, सुंदरकांड पाठ के साथ दी गई विदाई

हाथरस। हनुमान जन्मोत्सव पर, मुरसान ब्लॉक के सेवा निवृत्त शिक्षकों की सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का भव्य आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा बरामई ब्लॉक मुरसान में किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया, जिसमें श्रीचंद , श्याम प्यारी,नगीना परवीन एवं महामंत्री विजयवीर सिंह सम्मानित शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ तथा श्री हनुमान जी महाराज को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। वातावरण भक्ति, सम्मान और कृतज्ञता से सराबोर रहा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा एवं योगेन्द्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मुरसान द्वारा मंच से सेवानिवृत्त शिक्षकों का योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उक्त शिक्षकों द्वारा विभाग में उनके योगदान को सदैव प्रेरणादायी बताया और उनका मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकाशस्तंभ बना रहेगा।
इस अवसर पर शशिबाला बीईओ मुख्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह, आलोक श्रीवास्तव नगर क्षेत्र, सुरेश चंद्र शर्मा पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा अजीत शर्मा,प्रमोद शर्मा, अमरनाथ , रजत जिंदल, अथर्व कोहली, संदीप कुमार, लिपिक व यतेंद्र पाठक कोषाध्यक्ष, संतोष शर्मा,सचिन,नरेश मीणा, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कांत कौशिक, प्रवीन सोमानी, अरुण शर्मा,प्रभारकर शर्मा, मोनू बंसल, कन्हैया लाल,कुलदीप चौधरी, भगवान दास यादव, उमेश शर्मा,चंद्र मोहन राणा,गौरव पचौरी, संजय सारस्वत,राघवेंद्र गुप्ता,अमित शर्मा,कृपाल चौधरी,जितेंद्र कौशल, गीता चौधरी,प्रेमलता सिंह,प्रतिभा शर्मा, कल्पना राणा, मधु रानी अग्रवाल आदि सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

​सासनी में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

सासनी (हाथरस)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में आज सासनी नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। देव प्रकाश गर्ग जी की बगीची से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसके मुख्य यजमान श्री वेदप्रकाश कुशवाहा रहे। इसके पश्चात, शक्ति की अधिष्ठात्री माँ काली का विधिवत पूजन प्रांत अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल अग्रवाल और डॉ विकास सिंह द्वारा संपन्न किया गया।
शोभायात्रा का औपचारिक उद्घाटन डॉ विकास शर्मा डायरेक्टर फॉक्स ग्रुप एवं जिला अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सक्सेना एवं जिला मंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया। श्री हनुमान जी महाराज की पावन आरती महावीर सिंह बिर्रा ने उतारी।
मुख्य आकर्षण: श्रीराम दरबार और काली माँ का स्वरूप
शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों की मधुर धुन और “जय श्री राम” व “वीर बजरंगी” के उद्घोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आरती नंद गिरी श्रीवास्तव किन्नर समाज से रही भारी संख्या में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​शोभायात्रा का समापन भव्य आरती के साथ हुआ, जिसे किन्नर समाज के प्रमुख सूरज जी एवं उनके सहयोगियों ने संपन्न किया। कार्यक्रम के अंत में:
स्मृति चिह्न भेंट: जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, जिला सेवा प्रमुख श्री विद्याभूषण गर्ग, संयोजक जयपाल सिंह कुशवाहा और अंकित उपाध्याय ने सभी आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
​आभार प्रदर्शन: कार्यक्रम अध्यक्ष श्री योगेश वार्ष्णेय और मंत्री श्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।उपस्थिति: इस अवसर पर श्री गोपाल प्रसाद शर्मा, कैलाश कूलवाल, अमरदीप, अनमोल अग्निहोत्री, सचिन भार्गव, आशीष पाराशर, अमन भार्गव, स्वप्निल भारद्वाज शुभम शर्मा, सेट्टी, गौरव पाठक, सहित जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महामूर्ख सम्मेलन हाथरस : नीदरलैंड को मिला ‘विश्व महामूर्ख’ खिताब, मूर्खों की अदालत ने दिया सामाजिक संदेश

हाथरस। पद्मश्री काका हाथरसी द्वारा प्रारंभ की गई हास्य-व्यंग्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र के तत्वावधान में आयोजित 67वें महामूर्ख सम्मेलन ने शहर में हास्य, व्यंग्य और सामाजिक चेतना का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ समाज को आईना दिखाने वाले संदेशों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा रोड स्थित शहीद पार्क में अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण किया तथा प्रतीकात्मक रूप से समाज की भूलों के लिए क्षमा याचना की।

इसके पश्चात श्री राधाकृष्ण कृपा भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में ब्रज कला केंद्र, संस्कार भारती, राष्ट्रीय कवि संगम एवं काका हाथरसी स्मारक समिति के सहयोग से नाटक, कविता, चित्रकला एवं संगीत की हास्य-व्यंग्यपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं।

मूर्खों की अदालत बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का सबसे चर्चित आकर्षण “मूर्खों की अदालत” एपिसोड रहा, जिसमें समाज की वास्तविक संवेदनाओं को व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। अदालत में जज की भूमिका आशु कवि अनिल बोहरे ने निभाई, जबकि अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की प्रस्तुति में दिखाया गया कि समाज अक्सर सच्चे, सरल और भावनात्मक लोगों को ‘मूर्ख’ कह देता है।

अदालत में प्रस्तुत एक प्रसंग में बताया गया कि एक महिला पूरी रात अपनी बीमार मां के लिए पानी लेकर खड़ी रही ताकि मां के जागने पर उसे प्यास न लगे। इस प्रसंग के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिसे समाज मूर्खता समझता है, वह वास्तव में त्याग, प्रेम श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक है।

दूसरे प्रसंग में एक पात्र स्वयं को नामहीन बताकर यह तर्क देता है कि नाम न होने पर यमराज भी उसे पहचान नहीं पाएंगे। इस हास्यपूर्ण संवाद के माध्यम से वर्तमान समाज में छल-कपट और दिखावे पर आधारित बुद्धिमत्ता पर तीखा व्यंग्य किया गया। अंततः अदालत ने निर्णय दिया कि समाज को ऐसे सरल और ईमानदार लोगों की आवश्यकता है, क्योंकि इन्हीं मूल्यों से मानवता और प्रकृति का संतुलन बना हुआ है।

नीदरलैंड बना ‘विश्व महामूर्ख’

मूर्खिस्तान के ‘जज’ आशु कवि अनिल बोहरे ने व्यंग्यात्मक शैली में संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को नीदरलैंड भेजते हुए वहां के प्रधानमंत्री की सादगी, अपराध-मुक्त व्यवस्था, मुफ्त शिक्षा-चिकित्सा और शून्य भ्रष्टाचार जैसी ‘मूर्खताओं’ के आधार पर नीदरलैंड को ‘विश्व महामूर्ख’ घोषित किया।

हास्य-व्यंग्य से सामाजिक संदेश

काका हाथरसी के प्रसिद्ध पात्रों—तानाशाह ढपोरशंख, लठ्ठा सिंह, खाऊलाल एवं झपट्टा सिंह—की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम में जातिवाद, भ्रष्टाचार, दिखावटी दावतों, प्रशासनिक लापरवाही, प्रदूषण तथा सामाजिक विसंगतियों पर तीखे व्यंग्य किए

काव्य पाठ सत्र में देशभर से आए कवियों ने हास्य-व्यंग्य की रचनाओं से समां बांधा। भारतीय परंपराओं से दूर होती जीवनशैली, प्रकृति से छेड़छाड़ और सामाजिक मूल्यों के क्षरण पर व्यंग्य करते हुए सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी रही

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, साहित्य प्रेमी एवं महिला शक्ति की सक्रिय सहभागिता रही।

काका हाथरसी के मूर्खिस्तान के रौल करने बालों में पंडित हाथरसी के हास्यमयी रौल, सोनाली बार्ष्णेय के संचालन में जातिवाद, भ्रष्टाचार,56 भोग भण्डारों दावतों,सरकारी अधिकारियों की लापरवाही, प्रदूषण पर मानवीय गधो की मूर्खताओं का मूर्खिस्तान अदालत में शानदार प्रर्दशन करने बालों में व्यापारी नेताओं में सुरेश अग्रवाल के साथ लूटपाटी तथा उनकी वेदना

हम हैं व्यापारी, है बडी लाचारी
गधे समझ रोंदे,मूर्ख बना लूटे जाते

राजकुमार कोठीवाल, वकीलों में प्रेम सिंह यादव,रामदास , जितेन्द्र गौतम ,समाज सेवी अविनाश पचौरी,जीवन लाल शर्मा, महादेव अटल,सुख प्रीत सुक्खी,रन सिंह सिसौदिया ने गधों के दूध से केंसर भगा मूर्खता दिखा दी।
बैनर पर गधों की रेलमपेल में डा मुरारी लाल ने बांसुरी बादन से काका हाथरसी को पवन पहलवान के पेट चीर पैदा कर मूर्खता का परचम लहरा दिया,

गधा पूजा से शुरू काव्य पाठ यूं हुआ
ऐ सेडू राजा,मूर्खों में तेरा बाजा,
मारने दुलत्ती मूर्खिस्तान आजा

मूर्खमई कविता पढ़ने बाली मूर्ख हस्तीयां थीं भावना गुप्ता बनारस,आगरा से रवीन्द्र शर्मा रवि,सनसनी, संजय कुमार, रूपेश कुलश्रेष्ठ, उदयवीर ऐटा, प्रमोद विषधर सिकन्दराऊ,गाफिल स्वामी इगलास,डा मीता कौशल,वीना गुप्ता, चाहतशर्मा, योगिताबार्ष्णेय, श्याम बाबू चिंतन, प्रभूदयाल प्रभू,चेतन उपाध्याय,बीरेंद्र पाठक,चाचा।
मूर्खिस्तान में मठा बिलोने हुक्का,सुराई,बरौसी,ओक से पानी पीने, दरवाजे पर गाय,आंगन में तुलसी जैसी आदतें छोड़ने की मूर्खताओं पर व्यंग किया।मूर्खता यह थी कि राजू भाई देहली,रूपम कुशवाह,
पूरन सागर गधों को घास चराते रह गये।
गधों पर सवार मूर्खों के रेले में उपस्थित नारी शक्तियों में अन्नु विमल,डा सुनीता उपाध्याय,अल्का बार्ष्णेय,बाला शर्मा,अनीता गोयल,डा प्रतिभा भारद्वाज,इन्द्रा जैसवाल,रैनू जैन, सुचेता जौन,सखी सीमा अग्रवाल,कल्पना गुप्ता,रूबी बार्ष्णेय, डिम्पल बार्ष्णेय,श्वेता बार्ष्णेय, प्रियांशी बार्ष्णेय,पूजा वर्मा,माधवी सिंह,अनीता सिंह,
साहित्य प्रेमीयों में नन्नूमल गुप्ता,योगा पंडित,विजय सिंह प्रेमी,ऋषी कौशिक,विद्यासागर विकल, गोपाल चतुर्वेदी,योग गुरु रूपराम,पप्पन पहलवान,बालो गुरु,डा जितेन्द्र शर्मा,सर्वेश शर्मा,दिलीप पोद्दार, ओमप्रकाश गुप्ता, बासुदेव उपाध्याय, राजकुमार पचौरी,चौ जयवीर सिंह,डा अमरेन्द्र श्रीवास्तव, हरीशंकर वर्मा,बाबा देवी सिंह निडर,विनोद गुप्ता,चन्द्रप्रकाश गौतम, जयशंकर पारासर,डा प्रवीन देव रावत,सुरेन्द्र कुमार,एम पी गोयल,दीपक गौतम एड, रोहित कुमार, बीरेंद्र सिंह एड, धनीराम,अवधेश शर्मा, शिवम् त्यागी,राकेश राजू, अनिल अग्रवाल,सचिन शर्मा,
व्यवस्था सहयोगी डा भरत यादव,कपिल नरूला, ग़ाफ़िल स्वामी,बालकवि बिष्णु,सन्तोष उपाध्याय, पीयूष अग्निहोत्री आदि थे।
अनिल बौहरे तथा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य की मूर्खिस्तान भंग की घोषणा के बाद आभार पूर्व प्राचार्या डा मीता कौशल ने प्रकट कर महामूर्ख सम्मेलन का तम्बू उखाड दिया।नारियों ने नरों को पछाड़ दिया।

रबी चौहान भट्टे वालों ने महाराणा प्रताप शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया व संयोजक संदीप सिसोदिया को पहनाई पगड़ी,पटका उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया स्वागत

हाथरस। हाथरस शहर में 9 मई को निकलने वाली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा को लेकर शोभायात्रा के आयोजकों द्वारा लगातर जनसम्पर्क किया जा रहा है। वही हाथरस जिले में अलग अलग जगह शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया , संयोजक संदीप सिसोदिया व उनकी पूरी टीम का स्वागत सम्मान किया जा रहा है। इसी के चलते महाराणा प्रताप शोभा यात्रा के प्रथम अध्यक्ष रवि चौहान समाजसेवी के द्वारा बांके विहारी जी मंदिर पर शोभा यात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया संयोजक संदीप ठाकुर सह संयोजक नरेश प्रधान ,सह संयोजक छोटू राणा सहित सभी का स्वागत किया ।

स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश

सादाबाद। संविलियन विद्यालय सीस्ता से बुधवार को “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के महत्व को लेकर जोरदार नारे लगाए और अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
रैली के दौरान बच्चों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया गया कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और हर बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। रैली की शुरुआत खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह बच्चों को शिक्षित करने में अपनी भागीदारी निभाए। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह सहित कुसुम कुमारी, कविता सिंह, डॉली शर्मा, दीपमाला शर्मा, प्रतिभापाल, प्रियबंदा, शैलवाला, रजनी, होशियार सिंह और शैलेंद्र सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

You cannot copy content of this page