Breaking News
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की स्व-गणना

हाथरस।बभारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए माननीय सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने स्वयं स्व-गणना कर अपनी स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) जनरेट की।

उन्होंने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया से नागरिक स्वयं अपने विवरण सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से दर्ज कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।
जनपदवासियों से अपेक्षा है कि वे जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अन्य लोगों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक करें।

20 मई को प्रस्तावित बंद में शामिल नही होगा जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसियेशन , दुकानों को खोलने का आह्वान

हाथरस। जिला कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसियेशन की एक प्रेसवार्ता होटल मेफेयर में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोशियेसन के जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने की एवं संचालन महामंत्री अमित पाराशर ने किया। जिसमें एसोशियेसन के सभी सम्मानित सदस्यों ने एक मत से आनलाइन दवा व्यापार का तो विरोध किया,जो जनहित में नुकसान दायक है। लेकिन इसके विरोध में कुछ स्वयंभू नेताओ व्दारा 20/5/26 को जो बन्द बुलाया गया है, उसका पुरजोर विरोध करते हुये जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर रखते हुये अपने रोजाना के समय से सभी दवा की दुकान खोलने हेतु सभी दुकानदारों से अनुरोध किया है।जिसमे सभी दुकानदारों ने दुकान समय से खोलने का आश्वासन दिया है।।
बैठक में हाथरस नगर से मोहित अग्रवाल प्रदीप मेडीकोज, राजू, मोहनी एण्टरप्राइजेज, सन्दीप दीपक एकता मेडीकल,रिंकू सिह भोलेजी मेडीकल,राजवीर पाठक पाठक ड्रग स्टोर, पवन वार्ष्णेय पीएस फार्मा, महावीर चौधरी न्यू सेवार्थ फार्मेसी, यतेन्द्र गुप्ता कुमार मेडीकल, मुरसान नगर से राकेश शर्मा राकेश मेडीकल, सौरभ राघव राघव मेडीकल, पंकज चौधरी पंकज मेडिकल, सिन्द्राराऊ से पुष्पेंद्र पुन्डीर मैडीकल, मुकेश शर्मा दयाल मेडिकल, सादाबाद से गुप्ता मेडिकल स्टोर ,देवेंद्र मोहन मेडिकल स्टोर, अनुज मेडिकल, मानिकपुर से श्याम मेडिकल स्टोर, सासनी से किरन मेडिकोज, देव मेडिकल, धर्म मेडिकल, कुशवाहा मेडिकल, चंदपा से पवन पाठक जय अंबे मेडिकल आदि मौजूद थे।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP अनियमितताओं एवं उपभोक्ताओं के शोषण को लेकर सौपा ज्ञापन

हाथरस। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हाथरस इकाई द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय हाथरस पहुंचकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उनके माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी , माननीय वित्त मंत्री एवं माननीय वाणिज्य मंत्री को प्रेषित किया गया। ज्ञापन का मुख्य विषय विभिन्न उत्पादों पर अंकित अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) में हो रही अनियमितताओं एवं उपभोक्ताओं के शोषण से संबंधित रहा।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मांग की कि केंद्र सरकार एवं संबंधित मंत्रालय इस विषय में कठोर एवं प्रभावी कानून बनाएं, जिससे उत्पादों पर अंकित MRP तर्कसंगत एवं न्यायसंगत निर्धारित की जा सके। वर्तमान समय में अनेक कंपनियां उत्पादों पर वास्तविक लागत से 100, 200 एवं 300 गुना तक अधिक MRP अंकित कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है।
ज्ञापन में उदाहरण देते हुए बताया गया कि मेडिकल में उपयोग होने वाले ड्रिप सेट पर सामान्यतः ₹267 तक MRP अंकित होती है, जबकि वही उत्पाद बाजार में रिटेलर्स द्वारा मात्र ₹70 में उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार लगभग 100 पृष्ठों की पाठ्य पुस्तक अभिभावकों को ₹350 तक में बेची जाती है, जबकि उसकी वास्तविक लागत काफी कम होती है। दवाइयों में भी कई बार ₹200 MRP वाली दवा 10%, 20%, 30% अथवा उससे भी अधिक छूट के साथ उपलब्ध हो जाती है। इससे स्पष्ट होता है कि MRP निर्धारण में भारी असंगति है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कहा कि MRP के नाम पर हो रहे इस शोषण से आम जनता को राहत दिलाने हेतु संगठन द्वारा मई 2026 में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन भेजे जा रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण अभियान भी संचालित किया जा रहा है।
संगठन द्वारा आगामी 25 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से कार्यकर्ता एवं उपभोक्ता भाग लेंगे। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने जनता से अपील की कि उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।
ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बृज प्रांतीय संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट, प्रांत रोजगार सृजन प्रमुख अनूप अग्रवाल उदय, जिलाध्यक्ष मनोज बूटियां, जिला सचिव लोकेश अग्रवाल दाल वाले, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष राम अग्रवाल एवं नगर सचिव श्याम अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जनगणना ड्यूटी पत्र लेने गये कर्मी से नगर पालिका के बाबू ने की अभद्रता, कार्यालय में हॉट टॉक

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब जनगणना ड्यूटी पत्र लेने पहुँचे एक जनगणना कर्मी के साथ पालिका में जनगणना का कार्य देख रहे एक बाबू द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। जनगणना कर्मी पिछले तीन दिन से ड्यूटी पत्र लेने आरहे थे लेकिन उन्हें ड्यूटी पत्र न देकर हर बार वापस कर दिया जाता था।
बताया जाता है कि जनगणना ड्यूटी से संबंधित पत्र प्राप्त करने कर्मचारी पालिका कार्यालय पहुँचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर जनगणना का काम देख रहे बाबू राजीव कुलश्रेष्ठ और ड्यूटी पत्र लेने आये कर्मचारी के बीच कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते विवाद में बदल गई और वहाँ जमकर हंगामा हुआ। मौके पर अन्य कर्मचारियों ने पहुँचकर मामला शांत कराया।
घटना के बाद जनगणना कर्मी अधिशासी अधिकारी से मिलने कार्यालय पहुँचे लेकिन अधिशासी अधिकारी वहाँ मौजूद नही थे। जनगणना कर्मी ने फोन पर अधिशासी अधिकारी को पूरे प्रकरण की जानकारी दी और अभद्रता करने वाले बाबू के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का बात कही है।
घटना की चर्चा नगर पालिका परिसर में पूरे दिन होती रही। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में सहयोगात्मक वातावरण होना चाहिए, ताकि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा न आए।

अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह आयोजित ,प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया शुभारंभ, मानदेय बढ़ोतरी पर जताई खुशी

हाथरस। अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के साथ नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज (सीनियर विंग) हाथरस के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने की।
कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा, मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बुके भेंटकर किया गया तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सादाबाद की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन के सजीव प्रसारण से हुआ। इस दौरान शिक्षा के महत्व पर आधारित लघु फिल्म एवं छात्रों के उन्नयन हेतु तैयार कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री के संबोधन के पश्चात प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के डेमो चेक तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए। आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये किया जाना सरकार की संवेदनशीलता और शिक्षकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा के साथ उनके संस्कार, व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावक-शिक्षक समन्वय और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की शिक्षा पर भी जोर दिया।
सांसद, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मानदेय वृद्धि को शिक्षकों के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट शिक्षा, यूनिफॉर्म, पुस्तकें, जूते-मोजे एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं से बेसिक शिक्षा में व्यापक सुधार हुआ है।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और नेतृत्व गुण विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं आयोजन समिति की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं मुंशी प्रेमचंद की पुस्तक गोदान भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में विधि-विधान से हुआ वेदी शुद्धिकरण

हाथरस। कस्बा सासनी स्थित श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में वेदी शुद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अनुष्ठान परम पूज्य कर्मयोगी गिरनार पीठाधीश 105 क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर की वेदी में स्वर्ण कार्य पूर्ण होने के उपरांत महाराज श्री के निर्देशन में विधि-विधान से वेदी का शुद्धिकरण किया गया।

इस अवसर पर सर्वेश जैन एवं हर्ष जैन ने श्री 1008 पद्म प्रभु जी की मूलनायक प्रतिमा की स्थापना एवं शांतिधारा का लाभप्राप्त किया। वहीं, विनय जैन एवं माधुरी जैन (ग्वालियर) को इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य मिला।
इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय जैन समाज के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गाजे-बाजे के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।
इस विशेष अवसर पर सासनी जैन समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इनमें महामंत्री अंजय जैन, विपुल लुहाड़िया, अतुल जैन, विनोद जैन, सुमत कुमार जैन, शोभित जैन, अम्बुज जैन, यश लुहाड़िया, सौरभ जैन, अंकुर जैन, विपिन जैन, अक्षत जैन, अरिहंत जैन, वैभव जैन, विनय जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, अभिषेक जैन, गगन जैन, सर्वेश जैन, कमल जैन और हर्ष जैन शामिल थे। महिला वर्ग एवं सकल सासनी जैन समाज के प्रबुद्धजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।

कमरे में मिला मजदूर युवक का शव

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विद्यानगर में एक मजदूर युवक का शव उसके कमरे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मनोज पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज रोजाना की तरह रात को घर आया और अपने कमरे में सोने चला गया था, लेकिन सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकला।

जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों के अनुसार, मनोज मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और उसे शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मनोज अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएमओ के निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललितेश अनुपस्थित,वेतन रोकने के निर्देश

हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर और सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललितेश अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। ओपीडी में 14 मरीजों का उपचार किया जा चुका था, जिनमें ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन और मलेरिया की जांच भी शामिल रही। ईडीएल मानक के अनुसार 195 में से 188 दवाइयां उपलब्ध पाई गईं। सीएमओ ने फार्मासिस्ट को मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

वहीं, सलेमपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नीलम, स्टाफ नर्स अमृता सिंह और फार्मासिस्ट चंद्रभान सिंह उपस्थित मिले। यहां 17 मरीजों का उपचार किया गया तथा रेबीज वैक्सीन भी लगाई गई। स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस आदि की जांच हेतु आरडीटी किट उपलब्ध मिलीं।

पूर्व छात्र शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर , विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद जिला बैठक सम्पन्न

हाथरस। रविवार को विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की जिला बैठक का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी हाथरस में सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद को सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य रूप से रविकांत चावला (प्रान्त सह संयोजक, आगरा), शिवेन्द्र गौतम (प्रान्त सह संयोजक, वृन्दावन), उत्कर्ष गर्ग (प्रान्त सह संयोजक, कासगंज), तरुण कुमार शर्मा (जिला संयोजक), मनोज अग्निहोत्री (प्रबंधक), लोकेन्द्र नाथ शर्मा (प्रधानाचार्य), दीपक शर्मा (नेकी की दुकान), मनीष चाँद गोटिया (इलेक्ट्रॉनिक्स), वैभव गोयल (SDO) एवं अशोक सिंह (पूर्व छात्र प्रमुख) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके अनुभव एवं सहयोग से विद्यालय और समाज दोनों को नई दिशा मिलती है। बैठक में पूर्व छात्रों को संगठन से जोड़ने, सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में परिषद को और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

डीएम-एसपी ने बच्चों से साझा किए सफलता के मंत्र, शिक्षा और खेल पर दिया जोर ,डीएम-एसपी ने छात्राओं से की आत्मीय बातचीत

हाथरस। जनपद हाथरस में समाधान दिवस हेतु जाते समय जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हत्तीसा पुल के नीचे स्थित चौकी पर एक संवेदनशील और प्रेरणादायी पहल का परिचय दिया। चौकी में आमजन की सुविधा हेतु रखे गए घड़ों से पानी पी रही बांग्ला इंटर कॉलेज की छात्राओं से दोनों अधिकारियों ने आत्मीयता एवं सहजता के साथ संवाद किया।
संवाद के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भविष्य के सपनों, रुचियों तथा जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए आत्मनिर्भर बनने, कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
संवाद के इसी क्रम में मौके पर मौजूद डीपीएस स्कूल के खेल प्रतिभाओं से भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुलाकात की। बच्चों से उनके खेल, अभ्यास और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी लेते हुए खेलों को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के माध्यम से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को यह भी बताया कि शिक्षा और खेल दोनों जीवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती हैं।
हत्तीसा पुल चौकी पर हुआ यह संवाद प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली, समाज के प्रति जिम्मेदारी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। कुछ पलों की यह मुलाकात बच्चों के मन में प्रेरणा, विश्वास और सुरक्षा का एहसास छोड़

You cannot copy content of this page