हाथरस। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से की गई। उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ बोर्ड 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी जारी हो गई है।
इस वर्ष 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप टॉप किया है। वहीं, 12वीं में शिखा वर्मा ने 97.60% अंक लाकर टॉप किया है।

